बारिश में निकलने वाले कीड़े-मकोड़े: कारण, नाम और बचाव

WhatsApp Channel Join Now

Facbook Page Follow Now

बारिश में निकलने वाले कीड़े-मकोड़े: नाम, प्रकार और बचाव के तरीके

"Barish Ke Mausam Mein Nikalne Wale Kide, Barish Me Nikalne Wale Kide Ka Naam, Barish Me Nikalne Wale Kide In English"

Barish Mein Nikalne Wale Kide Makode
"Barish Mein Nikalne Wale Kide Makode"

बरसात का मौसम जहाँ मिटी की खुशबू ठंडी हवाएं और हरियाली लेकर आता है, वहीं बारिश कई समस्याओं को भी जन्म देता है। सबसे बड़ी परेशानी है बारिश में निकलने वाले कीड़े-मकोड़े। कई बार लोग पूछते हैं – बारिश में कौन-कौन से कीड़े निकलते हैं? इनके नाम क्या हैं? और इनसे कैसे बचा जाए? तो आज के इस आर्टिकल में हम इन्हीं सवालों का विस्तार से जवाब देंगे।

{tocify} $title={जानिए इस लेख में क्या क्या है}

$ads={1}

बारिश में कीड़े क्यों निकलते हैं?

बरसात के मौसम में हवा और मिटी में नमी बढ़ जाती है। उनके रहने की जगह में पानी भर जाता है यही कारण है कि कई तरह के कीड़े (Insects) और मकोड़े (Bugs) अपने छिपने की जगहों (बिल) से बाहर निकल आते हैं।

  • नमी और गीलापन उनके लिए अनुकूल माहौल बनाता है।
  • कई कीड़े तो प्रजनन (Reproduction) के लिए बारिश के मौसम का इंतजार करते हैं।
  • मिट्टी और जमीन ढीली हो जाती है जिससे कीड़े आसानी से बाहर आ जाते हैं।
  • बारिश में उनके बिल में पानी भर जाता है इस कारण भी वह बाहर आ जाते हैं।

बारिश में निकलने वाले कीड़े-मकोड़े के नाम

बता दे कि बरसात के मौसम में कई तरह के कीड़े दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ हमारे लिए हानिकारक या जहरीला भी होते हैं जबकि कुछ कीड़े नुकसान नहीं पहुँचाते। ये सब हमारे पर्यावरण को अनुकूल बनाने में मदद करते है।

1. मच्छर (Mosquito)

बारिश में निकलने वाले मच्छर और उनसे होने वाली बीमारियाँ

बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा मच्छर बढ़ते हैं। पानी के जमा होने से वहां मच्छरों अपनी अंडा देते हैं, फिर कुछ दिनों में यह अंडे फूटते हैं, वहीं से मच्छरों और बढ़ जाती है, इसके काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियाँ फैलती हैं।

यह भी पढ़ें - बारिश में नहाने के चौंकाने वाले फायदे नुकसान और ज़रूरी सावधानियां | Rain Bathing Benefits In Hindi

2. मक्खियाँ (Flies)

बरसात में बढ़ने वाली मक्खियाँ और उनका प्रभाव

गीलापन और गंदगी की वजह से बारिश में मक्खियाँ बहुत बढ़ जाती हैं। यह जहां भी बैठी है उसे को दूषित कर देती है। गलती से यह अगर खाने पर बैठ जाए और वही खाना खाने से पेट की कई बीमारियों का कारण बनती हैं।

3. दीमक (Termite)

बारिश के मौसम में दीमक का हमला

बारिश में दीमक बहुत तेजी से फैलते हैं। यह कीड़े लकड़ी, दिवाल और फर्नीचर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

4. चींटियाँ (Ants)

बरसात के मौसम में घर में आने वाली चींटियाँ

बरसात शुरू होते ही कई तरह के चींटियाँ जमीन से ऊपर आ जाती हैं। यह नमी और पानी से बचने के लिए घरों के अंदर भी घुस जाते हैं, चीटियों से बच के रहना चाहिए इसे काटने से आपको एलर्जी हो सकती है।

5. केंचुए (Earthworm)

बारिश में निकलने वाले केंचुए

बारिश के समय मिट्टी से केंचुए अपने बिल से बाहर निकल आते हैं। ये सीधे किसी भी चीज़ को नुकसान नहीं करते बल्कि मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं। कृषि के लिए अच्छा माना जाता है।

6. झींगुर (Cricket Insect)

Barishon wala kida

रात के समय झींगुर की आवाज़ अक्सर बारिश के मौसम में अधिक सुनाई देती है। ये अधिकतर नमी की वजह से बाहर निकलते हैं।

7. तिलचट्टे (Cockroach)

बरसात में घर में दिखाई देने वाले तिलचट्टे

नालियों और गंदगी में रहने वाले तिलचट्टे बरसात में घरों में भी दिखाई देने लगते हैं। इसके संपर्क में आने से संक्रमण का कारण बनते हैं।

8. उड़ने वाली दीमक (Flying Termite)

बारिश के मौसम में उड़ने वाली दीमक

बारिश में उड़ने वाली दीमक (Flying Termites) भी निकलती हैं। ये खासकर लाइट के आस पास जमा होती हैं। और बहुत जल्दी झुंड में फैलती हैं।

यह भी पढ़ें - Best Monsoon Travel Destinations in india - बारिश में घूमने की बेहतरीन जगहें

Barish me nikalne wale kide in English

बहुत से लोग यह भी जानना चाहते हैं कि बारिश में निकलने वाले कीड़े English में क्या कहलाते हैं? तो यहाँ कुछ प्रमुख कीड़े मकोड़े का नाम दिए गए हैं:

  • Mosquito (मच्छर)
  • Fly (मक्खी)
  • Termite (दीमक)
  • Ant (चींटी)
  • Earthworm (केंचुआ)
  • Cricket (झींगुर)
  • Cockroach (तिलचट्टा)

बारिश के मौसम में कीड़ों से होने वाले खतरे

बरसात में निकलने वाले कई कीड़े इंसानों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं, इनसे आप को बचाना चाहिए 

  • मच्छर – मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया फैलाते हैं।
  • मक्खियाँ – टायफॉइड, डायरिया जैसी बीमारियों का कारण।
  • दीमक – घर और फर्नीचर को नुकसान।
  • तिलचट्टे – फूड पॉइजनिंग और एलर्जी का खतरा।

बारिश में निकलने वाले कीड़े-मकोड़े से बचाव के तरीके

इन कीड़ों से बचने के लिए कुछ उपाय करना जरूरी है:

  1. घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
  2. मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
  3. कचरा समय पर घर से बाहर फेंके।
  4. लकड़ी के फर्नीचर में एंटी-टर्माइट ट्रीटमेंट करवाएँ।
  5. घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

निष्कर्ष

बारिश में निकलने वाले कीड़े-मकोड़े हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं। कुछ हानिकारक होते हैं तो कुछ उपयोगी। लेकिन सही जानकारी और सावधानी बरतकर हम इनसे सुरक्षित रह सकते हैं।

FAQ: बारिश में निकलने वाले कीड़े

Q1. बारिश में निकलने वाले कीड़े कौन-कौन से होते हैं?

मच्छर, मक्खी, दीमक, चींटी, तिलचट्टा, झींगुर और केंचुए बारिश में आम तौर पर निकलते हैं।

Q2. बारिश में कीड़े क्यों निकलते हैं?

नमी और गीली मिट्टी उनके लिए अनुकूल वातावरण बनाती है, इसलिए वे अपने बिल से बाहर आ जाते हैं।

Q3. बारिश में निकलने वाले कीड़ों से कैसे बचें?

घर की सफाई रखें, पानी जमा न होने दें और मच्छरदानी या रिपेलेंट का प्रयोग करें।

Editorial Team

We write Unique Content related to news, tips, facts, Reviews And Much More! Stay updated with us facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post