भारतीय इतिहास के खूबसूरत रानियां |Beautiful Queens In The History Of India In Hindi


दोस्तो हम सब राजा-महाराजाओं की कहानियां तो बचपन से सुनते आ रहे हैं।कितने ही राजाओं के नाम आपको याद भी होंगे. किन्तु आज हम आपको किसी राजा की नहीं बल्कि, इतिहास में दर्ज कुछ रानियों से परिचित कराएंगे।

भारत देश के इतिहास मे बहुत सारी खूबसूरत रानियो का जन्म हुआ है, जो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत थी, जिन्हे आज भी हम लोग उनकी खूबसूरती की वजह  से याद करते है इनमे से कुछ तो अपने समय में पूरे विश्व में सबसे खूबसूरत स्त्री भी मानी गयी हैं। इन रानियों के बारे में कहा जाता है कि यह इतनी खूबसूरत थी कि लोग इनकी एक झलक पाने के लिए तरसते रहते थे। | तो चलिए जानते हैं ऐसी खूबसूरत रानियों के बारे में-


झांकी रानी लक्ष्मी बाई
रानी लक्ष्मीबाई: इतिहास के पन्नो में जब भी बात एक बहादुर स्त्री की जाती है, तो उसमे रानी लक्ष्मीबाई का नाम जरूर आता है। क्योकि शाशन करना आम लोगो के बस की बात नहीं होती। रानी लक्ष्मीबाई बहादुर के साथ-साथ एक खूबसूरत रानी भी थी। इनको प्यार से लोग मनु भी कहते थे।

कृष्ण दीवानी मीराबाई
मीराबाई: मीराबाई कृष्णभक्ति में रुचि रखने वाली इतिहास की सबसे सुंदर रानियों में से एक थीं। उनका जन्म राठौड़ राजपूत परिवार में हुआ था और उनका विवाह मेवाड़ के सिसोदिया राज परिवार में हुआ था। उदयपुर के महाराणा भोजराज उनके पति थे। कुछ समय बाद, उसके पति की मृत्यु हो गई।


रानी पद्मिनी:अगर जायसी के अनुसार देखा जाए तो पद्मावती सिंहल द्वीप के राजा गंधर्वसेन की पुत्री थी और पद्मावती या पद्मिनी चित्तौड़ के राजा रत्नसिंह (रतनसेन) की रानी थी। अगर बात इनकी सुंदरता की करे तो रानी पद्मिनी को हासिल करने के लिए दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण कर दिया था वह अद्वितीय सुन्दरी थी।

 विजया देवी 
रानी विजया देवी: यह महारानी किसी और वजह से नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती की से पहचानी जाती थी। रानी विजया देवी का विवाह कोटड़ा-संगानी के ठाकुर से हुआ था और ये प्रिन्स कांतिराव नरसिम्हा राजा वाडीयार की बड़ी बेटी और महाराजा जया चामराजा वाडियार की बहन थीं। इन्होने विदेश जाकर संगीत की शिक्षा ग्रहण की थी
महारानी गायत्री देवी
महारानी गायत्री देवी: 1939 से 1970 तक जयपुर पर महारानी के रूप में शासन करने वाली महारानी गायत्री देवी खूबसूरती की एक मिशाल थी। यह अपने ज़माने की युवाओं के लिए फैशन आइकॉन बन गयी थी। आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते है, कि वह कितनी खूबसूरत थी, क्योकि भैया हर ऐरा गेरा नथू खेरा तो फैशन आइकॉन बन नहीं सकता। और एक बात आपकी जानकारी के लिए बता देता हूँ कि महारानी गायत्री देवी जी ने पहली मर्सडीज बेंज W126 भारत मँगवायी थी।
महारानी सीता देवी
महारानी सीता देवी: कहते है न, दौलत और सोहरत होने के बाद अगर खूबसूरती हो। तो खूबसूरती चार चाँद की तरह चमकती है। सन 1917 में मद्रास में जन्म लेने वाली सीता देवी खूबसूरती, फैशन, और शाही अंदाज के लिए मशहूर थीं।
रानी संयुक्ता 
संयुक्ता, कन्नौज के राजा जयचंद की बेटी थी। उनकी शादी राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान से हुई थी। उनकी सुंदरता के चर्चे इस कदर थे कि पृथ्वीराज ने उनके बारे में सुना, तो बिना देखे ही उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। पृथ्वीराज चौहान से राजा जयचंद की शत्रुता थी, फिर भी अपने पिता द्वारा आयोजित एक स्वयंवर में अपने पिता की इच्छा के विरूद्ध संयुक्ता ने पृथ्वीराज चौहान के गले में वरमाला पहनाई।

हैदराबाद की राजकुमारी नीलोफर (1916-1989)
राजकुमारी नीलोफर: इस्तांबुल में जन्मी राजकुमारी नीलोफर ने हैदराबाद के निजाम से शादी की थी । उस जमाने में नीलोफर की सुंदरता के चर्चे सभी जगह फैले थे और यह बहुत बहादुर भी थी ।

अक्कादेवी
अक्कादेवी:अक्कादेवी कर्नाटक के चालुक्य वंश की रानी थीं और ये इतिहास के पन्नो में अपनी सुन्दरता और शासकीय गुणों के कारण प्रसिद्ध थीं।

कपूरथला की सीता देवी
कपूरथला की सीता देवी:सीता देवी जी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की खूबसूरत रानियों में से एक थी। यहाँ तक दुनिया की कई नामी मैगजीन ने उनका फोटोशूट किया। दुनियाभर के फैैशन डिजाइनर उनके फैशन के कायल थे। महारानी सीता देवी के लिए खास ज्वैलरी तैयार की जाती थी, जिसे पहनकर उनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती थीं।
Editorial Team

We write Unique Content related to news, tips, facts, Reviews And Much More! Stay updated with us facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post