आम को यूं ही नहीं फलों का राजा कहते है | इसे खाने से होते है कई स्वास्थ्य फायदे | Aam Khane Se Kya Fayda Hota Hai| Benefits Of Eating Mango In Hindi

क्या आप जानते हैं आम खाने में जितना स्वादिष्ट है उससे कई ज्यादा इसके स्वास्थ्य फायदे होते हैं, आम खाने मे स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि फायदे की खजाना है आम। यहां जानिए आम खाने के फायदे और नुकसान क्या है। (Advantages and Disadvantages of Eating Mango, Beauty, Health, Mango Benefits in Hindi)

आम खाने से क्या फायदा होता है। (Aam Khane Se Kya Fayda Hota Hai)

भले ही आप कई तरह के फल खा ले लेकिन गर्मियों के मौसम फलों का राजा आम को सेवन करना ना भूले क्युकी इसके फायदे बहुत है
Aam Khane Se Kya Fayda Hota Hai

वैसे तो आम को फलों का राजा कहा जाता है। अगर आप गर्मियों में आम नहीं खाते तो आपका खान-पान अधूरी है, भले ही आप कई तरह के फल खा ले लेकिन गर्मियों के मौसम फलों का राजा आम को सेवन करना ना भूले। स्वाद के साथ आम खाने के कई फायदे होते हैं। आइए, जानते हैं आम खाने से क्या फायदे होता है। यहां आम खाने के फायदे विस्तार से बताए गए हैं।


{tocify} $title={विषय सूची}


यह भी पढ़ें - जानिए नींबू खाने से होने वाले स्वास्थ फायदे क्या है (Health Benefits Of Eating Lemon)

आम खाने से होने वाले फायदे इस प्रकार है– 

1. कैंसर से बचाव करता है आम

आम में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) गुण मौजूद होता है जो कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया (Leukemia) और प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer) से बचाव में फायदेमंद माना जाता है। इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन (Quercetin, Astragalin) और फिसेटिन जैसे गुणों के कई तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर को रोकने और बचाव करने में कारगर साबित होता हैं।

2. कोलेस्ट्रॉल को नियमित रखने में मददगार है

आम में फाइबर और विटामिन सी (Vitamin C) कि मात्रा भरपूर होती है। जो बैड कोलेस्ट्रॉल को संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। इसीलिए आम खाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने के फायदे होते हैं।

3. पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है

आम में ऐसे कई एंजाइम्स (Enzymes) पाए जाते हैं जो प्रोटीन को कई टुकड़ों में तोड़ने और भोजन को पचाने में सहायक होता है यह पाचन क्रिया को ठीक से काम करने और भोजन जल्दी पचाने में मदद करता हैं। साथ ही इसमें माहजूद साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड हमारे शरीर के अंदर क्षारीय तत्वों (Alkaline Elements) को संतुलित बनाए रखने में सहायक होता है।

4. मोटापा कम करने में मदद करता है

मोटापा कम करने के लिए आम एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। "आम की गुठली" में रेशे मौजूद होते है जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी (Fat) को कम करने में अधिक फायदेमंद होता हैं। इसके अलावा "आम खाने के बाद" जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे जरूरत से ज्यादा खाना (Over Eating) का खतरा भी कम हो जाता है। 

5. त्वचा के लिए फायदेमंद होता है आम

आम के गुदे से बना हुआ फेस पैक त्वचा पर लगाने या मलने से चेहरे पर निखार आता है और इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी त्वचा को संक्रमण से भी बचाए रखता है। 

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाता है आम

आम खाने से शरीर की Immunity में इजाफा होता है। आम में पाए जाने वाले विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनके अलावा इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व जैसे कॉपर, फोलेट, विटामिन बी, व‍िटामिन ई और मिनरल्‍स हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करता हैं। अगर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी और मजबूत होती है हम कई तरह के बीमारी से दूर रहते हैं। इसीलिए "आम खाने के फायदे" में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना भी माना जाता है।


यह भी पढ़ें – जानिए संतरा खाने से होने वाले फायदे और नुकसान क्या है (Benefits of Eating Orange in Hindi)

7. सेक्स क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है 

अगर आप को सेक्स से संबंधित समस्या है तो आम खाना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। आम में पाए जाने वाला विटामिन ई की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए "आम खाने के फायदे में सेक्स क्षमता बढ़ाने में सहायक" माना जाता है। और साथ ही ये पौरुष शक्ति (Masculine Power) बढाने वाला फल माना गया है। 

8. आंखें चमकदार रहती हैं, आम खाने से

आम में विटामिन ए (Vitamin A) की मात्रा भरपूर होती है, जो हमारी आंखों के लिए वरदान साबित होता है। इससे आंखों की रौशनी बरकरार रखने में मदद मिलती है। 

9. स्मरण शक्ति बढाने में मददगार होता है

जिन लोगों को याददाश्त कमजोर है। या उन्हे भूलने की बीमारी (Alzheimer's) है तो उन्हें आम का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड (Glutamine Acid) नामक तत्व स्मरण शक्ति (Memory Power) को बढ़ाने में उत्प्रेरक जैसे काम करता है। और साथ ही इससे रक्त कोशिकाएं (Blood Cells) भी सक्रिय रहती हैं। इसी कारण गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को आम खाने की सलाह भी दी जाती है।

10. हृदय के लिए फायदेमंद होता है आम

फलों का राजा आम हमें हृदय रोग से भी बचाता है। आम में फाइबर, पोटैशियम और कई विटामिन पाए जाते हैं, जो हमारी धमनियों को किसी भी तरह की रुकावट से बचाते हैं। पॉलीफेनोल, बायोएक्टिव होने के कारण यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

11. गर्मी से बचाव करता है आम

वैसे तो आम का सीजन गर्मियों में ही आता है। अगर आप गर्मियों में दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलते है तो एक गिलास "आम का पना" (सरबत) पीकर निकलना चाहिए जो आपको तेज धूप और लू लगने से बचाएगी। आम का पना शरीर में पानी के स्तर को संतुलित बनाए रखने में सहायक होता है।


यह भी पढ़ें – अनानास खाने से होते है अदभुत फायदे (Benefits Of Eating Pineapple in Hindi)

सुबह खाली पेट आम खाने से क्या होता है? (Aam khane ke fayde in Hindi)


आम स्वाद में लाजवाब होता ही है। और साथ ही इसे खाने के इतने फायदे होते हैं
Mango Benefits in Hindi


Health Benefits Of Mango: ऐसे ही फलों का राजा नहीं बना आम। आम स्वाद में लाजवाब होता ही है। और साथ ही इसे खाने के इतने फायदे होते हैं कि अगर आप गिनने लगें तो कई घंटा भी कम पड़ जाएगा। अगर आप "कच्चे आम का पन्ना" पीते हैं तो गर्मी आपको परेशान नहीं करती है। अगर आप "सुबह खाली पेट पका हुआ आम खाते हैं तो आपको इसके कई स्वास्थ्य फायदे" हो सकते हैं 

  • खूबसूरत और दमकती त्वचा मिलेगी। इतना ही नहीं "आम में विटामिन ए और विटामिन सी होता" है, इसलिए यह बढ़ती उम्र के लक्षण नजर नहीं आने देता।
  • आम में पोटैशियम, फाइबर, और कई एसे विटामिन पाए जाते हैं, तो हमारी हृदय के लिए कारगार साबित होता है
  • आम में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व जैसे फोलेट, कॉपर, विटामिन बी और व‍िटामिन ई हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
  • आम में विटामिन ई की मात्रा भरपुर होती है। इसीलिए भूखे पेट आम खाने के फायदे में सेक्स क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
  • अगर आपको पाचन की समस्या है तो यह आपके लिए सबसे अच्छा उपाय होगा। आम में पाचक एंजाइम होते हैं। जो पाचन क्रिया में मदद करता है

आम खाने से क्या नुकसान है? (Mango Side Effects)

आम के शौकीन लोग जब भी मीठे आम खाने का मन करता है तो कोई भी बहाना नहीं छोड़ते हैं। आम का रसदार स्वाद और सुगंध लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसे में कही आप जरूरत से जायदा आम ना खा ले। इसीलिए आपको "आम खाने से क्या नुकसान होता है" पता होना चाहिए तो आइए जानते हैं आम खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।


यह भी पढ़ें – पपीता खाने से होते है कई स्वास्थ्य फायदे (Benefits Of Eating Papaya In Hindi)

आम खाने से होने वाले नुकसान (Side Effects) इस प्रकार है

  • मोटापा बढ़ सकती है।
  • मुंहासे और फुंसी की समस्या हो सकती है।
  • ​फैट खराब और दस्त भी होसकता है।
  • ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकती है।
  • ​एलर्जी की भी शिकायत हो सकती है।
  • जी मिचलाना और उल्टी भी हो सकती है।
  • भूख ना लगने की समस्या भी हो सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ's)

प्रश्न : आम खाने से कौन सा विटामिन मिलता है?

उत्तर : विटामिन सी भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा विटामिन ए, विटामिन बी विटामिन ई और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं

प्रश्न : एक दिन में कितने आम खा सकते हैं?

उत्तर : एक दिन में 1 से 2 आम ही खाना चाहिए। क्योंकि आम शरीर को अंदर से गर्म करता है, 

प्रश्न : आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है?

उत्तर : आम ही नहीं, कोई भी फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि फल को पचने में अधिक समय लगता है, इससे अपच भी हो सकता है।

अंतिम शब्द –

प्रिय पाठकों आज के इस लेख हम ने जाना कि Aam Khane Se Kya Fayda Hota Hai यह जानकारी आपको कैसी लगी कॉमेंट करें और ऐसे ही लाइफस्टाइल से जुड़ी न्यूज़ अपडेट पाने के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें धन्यवाद 

 अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। यहां दी गई कोई भी घरेलू उपाय या नुस्खे अपनाने से पहले डॉक्टर और विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। इस लेख में दी गई जानकारी को हम किसी भी तरह दावा नही करते हैं।


Editorial Team

We write Unique Content related to news, tips, facts, Reviews And Much More! Stay updated with us facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post