क्या है ICCR का Full Form | A2A ICCR छात्रवृत्ति

ICCR Full Form In Hindi: आईसीसीआर का फुल फॉर्म (पूरा नाम) "इंडियन कॉन्सिल फॉर कल्चरल रिलेशंस" है, जिसे हिंदी में "भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद" नाम से जाना जाता है। यह भारतीय संस्कृति, साहित्य और कला को दुनियां भर में प्रस्तुत करने का कार्य करने वाला एक महत्वपूर्ण सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1950 ई° में स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने किया था। 

ICCR Full Form In Hindi: आईसीसीआर का फुल फॉर्म (पूरा नाम) इंडियन कॉन्सिल फॉर कल्चरल रिलेशंस है,
ICCR Full Form In Hindi


Indian Council for Cultural Relations in Hindi: लेख में बने रहिए यहां हम आपको "full form of iccr in Hindi" iccr kolkata, Delhi और ICCR scholarship की पुरी जानकारी बता रहें हैं।


{tocify} $title={जानिए इस लेख में क्या क्या है}

आईसीसीआर क्या है? (What Is ICCR)

भारतीय संस्कृति, साहित्य और कला को दुनियां भर में परिचित करने का कार्य करने वाला एक महत्वपूर्ण सरकारी संगठन है, यह भारत की प्रमुख संस्कृतियों और भाषाओं को बढ़ावा देने का काम करता है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) का स्थापना सन 1950 में हुआ था और यह भारतीय संस्कृति, कला और साहित्य को पेश करने में मदद करने के लिए विदेशी और भारतीय कलाकारों के बीच एक संवाद बढ़ावा देता है।


यह भी पढ़ें - ICC Full Form In Hindi | आईसीसी का पूरा नाम इतिहास सदस्य अध्यक्ष

$ads={1}

ICCR का उदेश क्या है? (What is the purpose of ICCR?)

ICCR का मुख्य उद्देश्य विदेशों में भारतीय साहित्य कला और संस्कृति को प्रस्तुत करना और बढ़ावा देना है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि भारतीय विचारधारा और विरासत विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाए रखें। इस उद्देश्य के लिए, ICCR विभिन्न कलात्मक, कार्यशालाओं, कार्यक्रमों और कला प्रदर्शनियों का आयोजन करता है और विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थाओं के साथ सहयोग करता है।

  • विदेशी सांस्कृतिक संबंधों से भारत के संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों के निर्माण और कार्यान्वयन में सक्रिय रूप से भाग लेना।
  • भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और आपसी समझ को मजबूत करता है और बढ़ावा देता हैं।
  • अन्य देशों के लोगों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाता हैं और राष्ट्रों के साथ संबंध विकसित करता है।

आईसीसीआर कोलकाता एंव दिल्ली (ICCR Kolkata, Delhi, Pune)

iccr headquarters: आईसीसीआर का मुख्यालय आज़ाद भवन, आईपी एस्टेट, नई दिल्ली में स्थित है। देश के भीतर इसकी संचालन अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु, जयपुर, जम्मू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गोवा, चंडीगढ़, गुवाहाटी, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, लखनऊ, पटना, मुंबई, तिरुवनंतपुरम और शिलांग सहित 19 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से किया जाता है।


यह भी पढ़ें - परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टिप्स | important tips for the exam in Hindi

17 राज्य सरकारों के साथ समझौता

ICCR ने देश के अन्य राज्य सरकारों के साथ भी संस्थागत सहयोग किया है और कुल 17 राज्य सरकारों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया हैं। ICCR के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले देश हैं: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, बिहार, दादरा, चंडीगढ़, और नगर हवेली, दमन और दीव, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मेघालय, उत्तर पूर्व परिषद, पुडुचेरी, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, और तेलंगाना और जयपुर सिटीजन फोरम।

आईसीसीआर छात्रवृत्ति (Iccr Scholarship)

ICCR SCHOLARSHIP 2024-25: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद विभिन्न आईसीसीआर छात्रवृत्ति (ICCR Scholarship) और अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित करती है। प्रस्तावित पाठ्यक्रम मास्टर, स्नातकोत्तर और एम.फिल/पीएचडी स्तर के छात्रों के लिए हैं। ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन शिविर भी आयोजित किये जाते हैं।


A2A ICCR: आईसीसीआर ने 'डिजिटल इंडिया' की दिशा में एक अच्छा कदम उठाया है और छात्रवृत्ति के काम को सुविधाजनक और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए 'एलुमनी एक्सेस (A2A पोर्टल)' को विकसित किया है।

यह भी पढ़ें - कैसे और कहां बनाए छात्रवृत्ति Bonafide Certificate

भारत और सांस्कृतिक संबंध (महत्व)

यह सार्वजनिक और विदेशों में दर्शकों के लिए भारतीय कला, थिएटर, रंगमंच, नाटक और हिंदुस्तानी लोक संगीत और कला प्रदाशन करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।


यह विदेशों में सम्मेलन, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करके विद्वानों और भारतीय भाषाओं, संस्कृति और विरासत में रुचि रखने वालों के बीच में सक्रिय चर्चा और बातचीत को बढ़ावा देता है। और अपनी विरासत, मूल्यों और दर्शन के प्रसार के माध्यम से विदेशों में भारत की नरम शक्ति को बढ़ावा देता है।

आईसीसीआर पुरस्कार एवं सम्मान (ICCR Awards and Honors)

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने अन्य देशों के साथ भारत के सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के अपने आदेश के तहत कई पुरस्कारों की स्थापना की है, जो विदेशी नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके कार्य और योगदान के लिए दिए जाते हैं।


गिसेला बॉन पुरस्कार- वार्षिक "Gisela Bonn Award" की स्थापना वर्ष 1996 में ICCR द्वारा एक प्रसिद्ध जर्मन पत्रकार, लेखक, पर्यावरण कार्यकर्ता और इंडोलॉजिस्ट, गिसेला बॉन के सम्मान में दिया गया था।


यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष एक जर्मन नागरिक को भारत-जर्मन मित्रता और रिश्ता को बढ़ावा देने में उनके कार्य और योगदान के लिए दिया जाता है।


  • ICCR प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार - वर्ष 2015 में यह पुरस्कार स्थापित किया गया था यह पुरस्कार उन विदेशी नागरिकों को सम्मान में दिया जाता है जिन्होंने भारत में अध्ययन किया है, और अपने देश के लोगों के साथ भारतीय के बीच समझ, सद्भावना और मित्रता को बढ़ावा देने में अपना योगदान दिया है।
  • प्रतिष्ठित इंडोलॉजिस्ट पुरस्कार - वार्षिक "ICCR Distinguished Indologist Award" की स्थापना वर्ष 2015 में भारत में आयोजित प्रथम विश्व इंडोलॉजी सम्मेलन के दौरान किया गया था । यह पुरस्कार विदेशी विद्वान को भारतीय अध्ययन के किसी भी क्षेत्र में अध्ययन, शिक्षण और अनुसंधान में योगदान के लिए दिए जाते है।
  • विश्व संस्कृत पुरस्कार - यह अवार्ड संस्कृत अध्ययन को बढ़ावा देने में विदेशी विद्वानों को अपनी योगदान को मान्यता देते हुए जून 2015 में बैंकॉक में आयोजित 16वें विश्व संस्कृत सम्मेलन के दौरान "World Sanskrit Award" की स्थापना की गई थी।


यह भी पढ़ें - बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कैसे चेक करें?, how to check bihar board matric result in Hindi

आईसीसीआर से संबधित सवाल (FAQ)

प्रश्न: आईसीसीआर की स्थापना कब और किस ने किया? 

उत्तर: ICCR कि स्थापना 1950 ई° में आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद द्वारा किया गया था।

प्रश्न: आईसीसीआर छात्रवृत्ति योजना क्या है?

उत्तर: प्रस्तावित पाठ्यक्रम मास्टर, स्नातकोत्तर और एम.फिल/पीएचडी स्तर के छात्रों के लिए हैं. आईसीसीआर छात्रवृत्ति और अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित करती है।

प्रश्न: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का मुख्य उद्देश्य क्या है आईसीसीआर?

उत्तर: ICCR का मुख्य उद्देश्य विदेशों में भारतीय साहित्य कला और संस्कृति को प्रस्तुत करना और सांस्कृतिक संबंधों बढ़ावा देना है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि भारतीय विचारधारा और विरासत विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


Tags: iccr scholarship, iccr upsc, iccr india, iccr scholarship university list, a2a iccr

Editorial Team

We write Unique Content related to news, tips, facts, Reviews And Much More! Stay updated with us facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post