WhatsApp Channel
Join Now
Facbook Page
Follow Now
दुनिया के 10 अजब-गजब रहस्य, Ajab-Gajab Rahasya in Hindi
हम लोग कई बार ऐसी जगहों से अनजान रहते हैं या फिर कोई ऐसी बातें सुनते हैं, जो पहले कभी नहीं सुनी हैं। वो रहस्य की गुथी बनी रहती हैं। आज हम आपको ऐसा ही कुछ 10 सच्ची रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप पहले से जानते होंगे, पर उस से जुड़ी "अजब-गजब रहस्य" की गुथी है, कभी ना सुने होंगे ।
{tocify} $title={Table of Contents}
1 . बरमूडा ट्राएंगल का रहस्य, Bermuda Triangle Ka Rahasya In Hindi

Ajab-Gajab Rahasya in Hindi
बरमूडा ट्राएंगल अटलांटिक महासागर का वो भाग है, जिसे मौत का त्रिकोण और डेविल्स ट्राएंगल भी कहा जाता है। माना जाता है कि यह एक रहस्यमयी जलक्षेत्र है, जिसकी गुत्थी आज तक कोई नहीं सुलझा सका है। यहां अब तक हजारों की संख्या में विमान, पानी के जहाज और व्यक्ति गये और संदिग्ध रूप से लापता हो गये और लाख कोशिशों के बाद भी अब तक उनका पता नहीं लगाया जा सका है।
$ads={1}
2. एरिया 51 का रहस्य, Area 51 ka rahasya in Hindi
area 51 Ajab-Gajab Rahasya in Hindi |
एरिया 51 एक सैन्य अड्डे का उपनाम है जो पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में नेवादा के दक्षिण में स्थित है। माना जाता है कि इस क्षेत्र में एलियंस और अज्ञात उड़न वस्तुओं (यूएफ़ओ) जैसी चीज़ों को देखा जा चुका है।
3. मिस्र पिरामिड का रहस्, Misra Pyramid ka rahasya in Hindi
![]() |
peramind Rahasya in Hindi |
मिस्र के 'पिरामिड' वहां के तत्कालीन फैरो (सम्राट) गणों के लिए बनाए गए एक स्मारक स्थल हैं, जिनमें राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है। इन शवों को ममी कहा जाता है। उनके शवों के साथ पेय पदार्थ, अन्य पदार्थ, वस्त्र, गहनें, बर्तन, वाद्य यंत्र, हथियार, जानवर एवं कभी-कभी तो सेवक सेविकाओं को भी दफना दिया जाता था।
4. चंद्रमा की सतह पर झंडा, Chandrama key satah par Jhanda
![]() |
moon Rahasya in Hindi |
वसे तो हम सभी जानते हैं कि इन्सानों ने चांद पर भी अपने कदम रख चुके है, पर क्या वाकई यह भी एक पहेली है। प्रथ्वी पर नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज़ एल्ड्रिन ने ध्वज लगाने के प्रैक्टिस भी किया था, लेकिन जब वो असल में चंद्रमा की सतह पर ध्वज लगाने लगे, तो काफी दिक़्क़त आई थी और ये सिकुड़ा ही रह गया थीं. जिसकी वजह से लोगों ने ये आरोप लगायें की चंद्रमा पर हवा नहीं है तो ध्वज लहराता हुआ कैसे दिख रहा है?
यह भी पढ़े - पृथ्वी के मौसम पर चंद्रमा का क्या असर होता है?/What is the effect of moon on earth's weather?
कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि इन्सान कभी चांद पर गया ही नहीं यह धरती पर ही बनाई गई एक फिल्म थी क्योंकि चांद पर वायु ना होने के बावजूद चांद की सतह पर लगाया गया ध्वज लहरा रहा था।
5. नाजका लाइन्स का रहस्य, Najaka lines ka rahasya in Hindi
![]() |
Rahasya in Hindi |
नाजका लाइन्स दक्षिणी पेरु की धरातल पर बनी एक ऐसी लाइन्स की ऐसी श्रंखला है जिसे सिर्फ हेलीकॉप्टर से ही देखा जा सकता है। कई मिलो ओर दूर-दूर तक फैली इन लाइनों को जब आसमान से देखेंगे तो इन में कई तरह के जानवरों जैसे मकड़ी, बंदर, मछली, शार्क और छिपकली की आकृतियां बनी नज़र आती है।
6. उड़न तश्तरी का रहस्य, Udan tashtari ka rahasya in Hindi
![]() |
ufo Rahasya in Hindi |
उड़न तश्तरीयों आसमान में उड़ती एक अज्ञात वस्तु है। कई चश्मदीद और गवाहों के अनुसार इन अज्ञात उड़ती वस्तुओं के बाहरी आवरण पर बहुत तेज़ प्रकाश होता है। यूएफओ के अस्तित्व को आधिकारिक तौर पर दुनिया भर की अधिकांश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है, लेकिन कुछ गवाह उड़न तश्तरीयों के देखे जाने का दावा करते हैं।
7. मैगनेटिक हिल का रहस्य, Magnetic hill rahasya in Hindi
![]() |
magnetic hill Rahasya in Hindi |
हिमालय की पहाड़ियों के नज़दीक और लद्दाख की वादियों में एक ऐसी जगह है, जहां अगर आपने गाड़ी खड़ी कर दी तो वो अपने आप ही पीछे को खिंची चली आती है. लोग इसे हिमालय का 'जादू' कहकर बुलाते हैं। हालांकि ये कोई जादू नही हैं, वैज्ञानिको का कहना हैं यह 'मैगनेटिक फील्ड' के कारन होता है, इस जगह को मैगनेटिक हिल भी कहते है
8. जोधपुर धमाका का रहस्य, Jodhpur dhamaka ka rahasya in Hindi
![]() |
jodpur Rahasya in Hindi |
जोधपुर में 18 दिसंबर 2012 को दिन में लोगों को एक जोरदार धमाके की आवाज़ सुनाई दिया। आवाज़ इतनी तेज थी की कान भी फट जाए, लोग तेज आवाज सुन कर सहम गए थे । जब जाँच पड़ताल की गई तो धमाके की कोई निशान नही था। लेकिन अभी तक कोई भी उस आवाज के पीछे का 'रहस्य का पता' नहीं लगा पाया
9. कुलधरा गांव रहस्य, Kuldhara gaanv rahasya in Hindi
![]() |
kuldhra Rahasya in Hindi |
कुलधरा गांव राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में स्थित यह एक 'शापित' और 'रहस्यमयी' गाँव में से एक है, इसे भूतों का गाँव भी कहा जाता है। इस गाँव में 'पालीवाल ब्राह्मणों' रहते थे । लेकिन यह 19 वीं शताब्दी में रातो रात पूरा गाँव नष्ट हो गया , इतिहासकारों के अनुसार इस गाँव का विनाश जैसलमेर के राज्य मंत्री 'जालीम सिंह' के कारण हुआ था। वो गाँव के लोंगो से काफी शख्ती से पेश आता था। इसलिए एक दिन सभी ग्रामवासी परेशान होकर रातोंरात गाँव छोड़कर चले गए साथ ही श्राप भी देकर गए इस वजह यह शापित गाँव भी कहलाता है।
10. चोटी गेंग का रहस्य, Choti geng ka rahasya in Hindi
![]() |
choti gang Rahasya in Hindi |
इसका आतंक एक बार भारत के कई राज्यो में छाया था। लोगो को रात को चोटी काटने डर सताने लग था । कुछ लोगों ने इसे सच मानकर रात को तकिये के नीचे नीमू मिर्ची रखना शुरु कर दिया तो कुछ लोगों ने इसे 'अफवाह' मानी। लेकिन रहस्य आज भी बना हुआ है।
दोस्तों अगर आपको ये अजब-गजब रहस्य पसंद आई तो इसको जरूर शेयर करे ।