सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जीवनी | Sidhu Moose Wala Biography Hindi Me (girlfriend, marriage, age, songs, death) - Gyani Bauaa

सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय | Sidhu Moose Wala Biography ताजा ख़बर, उम्र, मृत्यु, जन्म दिन, पत्नी, गर्लफ्रेंड, माता, पिता, भाई, बहन, राजनीतिक सफर, करियर, उपनाम, पेशा, फिल्म, विवाद, हत्या का कारण (Sidhu Moose Wala Biography in Hindi [age, date of birth, death, birth place, wife name, girlfriend name, family members, latest news, song, photo, height, brother, politics career, death date, profession, car collection, first movie, net worth, controversy)

पंजाब के बेहतरीन सिंगर और मॉडल "सिद्धू मूसेवाला" अब हमारे बीच नहीं रहे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 29 मई 2022 को दिनदहाड़े उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या की खबर मिलते ही सभी दंग रह गए। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। इस खबर से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके फैंस (Fans) भी काफी दुखी हैं। उनके निधन की खबर पंजाब में हर तरफ सुनाई दे रही थी. पुलिस द्वारा मामले की पुष्टि होते ही सभी के होश उड़ गए। लेकिन आज हम आपको इनके जीवन के कुछ पहलुओं और "सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय" के बारे में बताएंगे। जिसे आप भी जानना चाहेंगे।


यह भी पढ़ें – पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की जीवन परिचय (Punjabi Actor Deep Sidhu Biography)


सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मूसा गाँव में भोला सिंह सिद्धू के यहाँ हुआ था, उनकी माँ चरण कौर सिद्धू मूसा गाँव की सरपंच है
Sindu Moose Wala Biography in Hindi

 {tocify} $title={विषय सूची}

सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय  (Sindu Moose Wala Biography in Hindi)

रियल नाम (Name)

शुभदीप सिंह सिद्धू

उपनाम  (Nickname)

सिद्धू मूसेवाला

जन्म तिथि (Date Of Birth)

11 जून 1993

जन्म भूमि (Birth place)

मूसेवाला गांव, मनसा, पंजाब

नागरिकता (Citizenship)

भारतीय

शिक्षा योगिता (Education)

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री 

कॉलेज का नाम

(College name)

गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना, पंजाब

पेशा (Profession)

अभिनेता, गीतकार, मॉडल

पहली फिल्म (Movie)

लाइसेंस- निंजा द्वारा (2016)

उम्र (Age)

28 वर्ष (मृत्यृ के समय)

वैवाहिक स्थिति

अवैवाहिक

धर्म (Religion)

सिख

जाति (Caste)

जाट

राशि (Zodiac)

मिथुन राशि

इंस्टाग्राम (Instagram)

मृत्यृ की तिथि (Death)

29 मई 2022

मृत्यृ का कारण (cause)

हत्या गोली मारकर 

मृत्यृ कहा हुई (Death place)

पंजाब


“सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मूसा गाँव में भोला सिंह सिद्धू के यहाँ हुआ था, उनकी माँ 'चरण कौर सिद्धू' मूसा गाँव की 'सरपंच साहिबा' हैं। सिद्धू ने अपनी प्राथमिक स्कूली शिक्षा मनसा से पूरी की और गुरु 'नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज' लुधियाना से 'इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग' में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चले गए। और जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख पूरा पढ़िए – Sidhu Musewala Biography in Hindi„

सिद्धू मुझसे वाले की फैमिली में कौन कौन है? (Sidhu Musewala Family)

पिता (Father)

भोला सिंह सिद्धू

माता (Mother)

चरण कौर सिद्धू

भाई (Brother)

गुरप्रीत सिद्धू

बहन (Sister)

–  (नही है)

पत्नी  (Wife)

(अवैवाहिक) शादी नही हुई


  • सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मूसा गांव में हुआ था। उनका परिवार 'पंजाबी सिख जाट' है। 'सिद्धू के पिता का नाम भोला सिंह सिद्धू और माता चरण कौर सिद्धू' हैं। उनकी मां गांव की सरपंच हैं। सिद्धू का एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम 'गुरप्रीत सिद्धू' है।
  • सिद्धू को बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ गाने बजाने का बहुत शौक रहा है। जिससे वो सिंगर बन गए। इसमें उन्हें उनके परिवार का भरपूर साथ मिला है। उन्होंने 5वीं कक्षा से ही गाना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।


इन्हें भी पढ़ें – लाभ सिंह उगोके जीवन परिचय (Labh Singh Ugoke Biography) 

सिद्धू मूसेवाला का रिश्ता  (Girlfriend)

सिद्धू मूसेवाला अविवाहित (Unmarried) थे। लेकिन कहा जा रहा है कि वह जिस लड़की के साथ रिश्ते (Relationship) में था, वो उससे जल्द ही शादी करने वाली थी। लेकिन वह लड़की कौन है इस बारे में अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल इस मामले पर किसी के द्वारा सच्चाई सामने नहीं लगाई गई है। यू समझिए की "Sidhu Musewala का Girlfriend कोन थी किया नाम है" अब तक किसी को कुछ पता नहीं है।

सिद्धू मूसेवाला का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  (Early Life and Education)

  • उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एस.वी.एम स्कूल, मनसा से पूरी की और इस दौरान भी वे हर गायन प्रतियोगिता में भाग लेते थे, जिसके कारण उनका शौक अब जोर पकड़ रहा था। लेकिन "सिद्धू मूसेवाला का परिवार" चाहता था कि वह पढ़-लिखकर कुछ बड़ा करे, इसलिए वह अक्सर पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देते थे।
  • उसके बाद वे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के लिए लुधियाना के गुरु नानक देव कॉलेज गए। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चले गए। लेकिन बचपन से ही गायिका के शौक ने उन्हें "गायिका बनने की राह" पर ला खड़ा किया। जिसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर "संगीत में अपना करियर बनाने" का सोचा। जिसके बाद वो एक बेस्ट सिंगर बन गए।

सिद्धू मूसेवाला का प्रारंभिक करियर (Early Career)

वर्ष 2016 से मूसेवाला संगीत "Sidhu Moosewala Song" के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपना पहला गीत, "लाइसेंस" लिखा। जिसे 'पंजाबी सिंगर निंजा' ने गाया है। लोगों को यह गाना इतना पसंद आया कि देखते ही देखते सुपर हिट हो गया। इसके बाद उन्होंने दीप झंडू, एली मंगत और करण औजला के साथ मिलकर आपनी करियर बनाया।


2017 में, सिद्धू ने पंजाबी गीत "ज़ी वैगन" से गायन की शुरुआत की और अपने करियर का पहला गाना गाया। उसी वर्ष, उन्होंने सो हाई गाने को अपनी सर्वश्रेष्ठ आवाज दी। दोनों गाने लोगों को खूब पसंद आए और देखते ही देखते हिट हो गए। इसके बाद सिद्धू ने 'रेंज रोवर', 'दुनिया', 'डार्क लव', '‘टोचन' और 'इट्स ऑल अबाउट यू' गाया। लोग को ये गाने भी खूब पसंद आया इन सभी गाने के साथ वह एक नए 'पंजाबी कलाकार' के रूप में उभरे जिन्हें लोगों बहुत पसंद करने लगे थे।

सिद्धू मूसेवाला का राजनीतिक करियर (Political career of Sidhu Musewala in Hindi)

वर्ष 2021 में, मूसेवाला एक्स सीएम 'चरणजीत सिंह चन्नी' और पीपीसीसी प्रमुख 'नवजोत सिंह सिद्धू' के समय कांग्रेस में शामिल हुए। फिर शुरू हुआ उनका राजनीतिक करियर। लेकिन वह ज्यादा देर चल नहीं सका।


यह भी पढ़ें –  लालू प्रसाद यादव जीवन परिचय Lalu Prasad Yadav Biography

सिद्धू मूसेवाला की कुल संपत्ति कितनी थी?

सिद्धू मूसेवाला की कमाई की बात करें तो वो गायन शो (Singing Show) और एक्टिंग से खूब अच्छी कमाई करते थे. उनकी अब तक की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी कमाई 110 करोड़ के आसपास हो चुकी थी। इनके अलावा उनके पास कुल पांच लग्जरी कारें हैं।

सिद्धू मूसेवाला के कारें का कलेक्शन (Cars Collection)

सिद्धू मुसेवाला को लग्जरी कारों का बहुत शौक था, जिसके चलते उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें थीं। इनमें फोर्ड मस्टैंग, रेंज रोवर, मित्सुबिशी पजेरो, टोयोटा फोर्टनर, महिंद्रा स्कॉर्पियो शामिल हैं।

सिद्धू मूसेवाला का विवाद (Controversy)

  • ऐसा कहा जा रहा है कि "मूसेवाला" करण औजला का अच्छा दोस्त हुआ करता था। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपसी झगड़ा हो गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक करण औजला ने रिलीज से पहले "सिद्धू मूसेवाला के कुछ गाने" लीक कर दिए थे। इसीलिए इन दोनों में काफी झड़प हुई थी।
  • साल 2018 में औजला ने सनम भुल्लर के साथ 'अप एंड डाउन गाना' रिलीज किया था। जिसमें उन्होंने सिद्धू को काफी बदनाम और बेइज्जत किया था।
  • प्रोफेसर धनेवर द्वारा उनकी मां के खिलाफ पंचायत विभाग में मामला दर्ज कराने के बाद विवाद और बढ़ गया। जिसमें उन्होंने कहा कि "मूसेवाला ने भड़काऊ गाना बनाया" है. जिसका दुरुपयोग किया गया है। जिसके बाद उनकी मां ने चिट्ठी लिखकर गाने के लिए माफी मांगी.

सिद्धू मूसेवाला की हत्या कब हुई थी (Dead)

सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को हुआ था। उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर ही उन्हे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। "सिद्धू मूसेवाला की हत्या" आपसी दुश्मनी बताया जा रहा है। इस हमले में कुल 30 गोलियां चलाई गईं थी जिस उनके सीने में 5 गोलियां लगी थी। जिससे कारण उनकी मिर्तू हो गई।

सिद्धू पर किस बंदूक से हमला किया गया था?

मिली जानकारी के मुताबिक उस पर एन-94 से हमला किया गया था. जिसमें 30 राउंड फायरिंग की गई थी। पांच गोली सिद्धू को लगी पुलिस ने मौके से एन-94 की तीन गोलियां बरामद की हैं।  

सिद्धू की मृत्यु के बाद क्या हुआ

सिद्धू की मौत के बाद उनके परिवार वालों ने सरकार से जांच के आदेश देने की मांग की है. जिसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है।

सिद्धू मूसेवाला Latest News 

पंजाब के डीजीपी का कहना है कि जब वह अपने घर से निकले तो रास्ते में 2-2 वाहन आगे-पीछे होने लगे. कुछ देर बाद उन वाहनों से फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें सिद्धू को गोली लग गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश का हो सकता है।


आपको बता दें कि पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य लकी ने उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली है. जो इस समय कनाडा में है। कहा जा रहा है कि बिश्नोई गैंग के विरोधी लगातार सिद्धू का समर्थन कर रहे थे. जिसकी वजह से वह उनका निशाना थे।

सिद्धू मूसेवाला के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Sidhu Musewala in Hindi)

  • सिद्धू मूसेवाला यह उनका उपनाम है असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है 
  • उनका नाम 'सिद्धू मूसेवाला' उनके पैतृक गाँव "मूसा" के नाम से प्रेरित है जो पंजाब के मनसा में स्थित है।
  • साल 2015 में, जब सिद्धू मूसेवाला ने एक गाने के लिए पंजाबी उद्योग के एक प्रसिद्ध गीतकार से संपर्क किया, तो गीतकार ने उनकी बात टाल दी और बाद वाले ने उन्हें एक गीत देने से इनकार कर दिया। 
  • मूसेवाला अपनी विवादास्पद गीतात्मक शैली (Controversial Lyrical) के लिए जाना जाता था।, जो अक्सर बंदूक संस्कृतियों Gun Cultures को बढ़ावा देता था।
  • जब उनकी गाने को पंजाबी प्रसिद्ध गीतकार टाल दिया तो वह इस घटना ने उन्हें इस हद तक आहत किया कि उन्होंने अपने गाने खुद लिखने का फैसला किया। शुरुआत में वे लिखने में कमजोर थे लेकिन धीरे-धीरे वे इसमें अच्छे हो गए।
  • वह 'चन्नी बांका' को अपना गॉडफादर मानते हैं। यह बांका ही थे जिन्होंने सिद्धू को "पंजाबी संगीत उद्योग" से परिचित कराया और उन्हें कनाडा में अपना नाम बनाने में भी मदद की।
  • आधिकारिक तौर पर रिलीज़ होने के लिए रिकॉर्ड किए जाने से पहले उनके लगभग 8 गाने लीक हो गए थे।
  • 2018 में, सिद्धू ने अपने नफरत करने वालों को निशाना साधते हुए एक गाना लॉन्च किया। जिसका नाम 'जस्ट लिसन' था।
  • सिद्धू  5 साल की उम्र से ही गाना लिखना और गायन करना पसंद करते थे, बचपन से उनकी यह लग्न ने उसे एक दिन गितकार बना दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला की हत्या कब और कैसे हुआ?


उत्तर : उनकी हत्या 29 मई 2022 को गोली मारकर किया गया।


प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद परिवार में कौन-कौन हैं?


उत्तर : उनके मृत्यु के बाद अब परिवार में माता, पिता और बढ़ा भाई है।


प्रश्न : क्या सिद्धू मूसेवाला की शादी होने वाली थी?


उत्तर : ऐसा कहा जाता है कि उनकी शादी नवंबर में होने वाली थी।


प्रश्न : मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी किसने लिया?


उत्तर : हत्या की जिम्मेदारी लक्की ने ली जो बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं।


प्रश्न : सिद्धू मूसे वाले का पूरा नाम क्या है?


उत्तर : शुभदीप सिंह सिद्धू 


प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला का जन्म कब हुई?


उत्तर : 11 जून 1993


प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला का मृत्यु कब हुई?


उत्तर : 29 मई 2022

अंतिम शब्द –

प्रिय पाठकों आज के इस लेख में हम ने "Sidhu Moose Wala Biography" और उनके जीवन से जुड़े तथ्यों के बारे में जानने की कोशिश की यह लेख आपको कैसी लगी हमें बताएं, यदि इस विषय पर आपके मन में कोई सवाल या अपनी राय देना चाहते हैं तो कमेंट करे।

Arjun kashyap

We love to write unique content related to News, Tips, Facts, Reviews and many more. When you guys share my article, I get inspired to write better. facebookJoin us on

Post a Comment

Previous Post Next Post