बुध ग्रह के बारे में सम्पूर्ण जानकारी | Mercury Planet information in Hindi | kaisa dikhta hai | kaun se colour ka hota hai - Gyani Bauaa

बुध ग्रह की जानकारी हिन्दी में (कौन से रंग का होता है?, कैसा दिखता है?, खोज किस ने की?, इंगलिश ने क्या कहते है?, धरती से कितना दूर है?, मर्करी की सतह कैसी है?, वातावरण कैसा है?, तापमान कितना है?, संरचना कैसी है?  बुध ग्रह की अन्य सभी जानकारी प्राप्त करें) planet information in Hindi (mercury planet kaun se colour ka hota hai, mercury planet kaisa dikhta hai, mercury planet ke bare mein jankari, What color is the Mercury Planet?, how far from earth, what is the temperature)

बुध से जुड़ी हर एक जानकारी विस्तार से देंगे तो आइए जानते हैं, mercury planet information in Hindi
Mercury planet information in Hindi

{tocify} $title={विषय सूची - Table of Contents}

बुध ग्रह की जानकारी (mercury planet information in Hindi)

बुध ग्रह के बारे में तो आपने पहले भी पढ़ा होगा कि यह हमारे सौरमंडल का एक ग्रह है, लेकिन बुध ग्रह के बारे में आप ज्यादा नहीं जानते होंगे। आज की इस पोस्ट में हम आपको बुध से जुड़ी हर एक जानकारी विस्तार से देंगे तो आइए "mercury planet information in Hindi" में जानते है, लेख पूरा पढ़िए…..

$ads={1}

बुध ग्रह का व्यास  (Mercury planet Diameter in Hindi)

मात्रा (Volume)

6.083×10¹⁰ Km

क्षेत्र (Area)

7.48×10⁷  Km²

गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitation force)

3.7 m/s

वज़न (Weight)

3.3022×10²³ Kg

तापमान (Temperature)

180℃ - 430℃

कक्षीय अवधि (Orbital period)

86.969 Days

घूमने की रफ़्तार (Rotation speed) 

47.87 km/s

सबसोलर (Subsolar)

69,816,900 Km

अप्सौर (Apsour)

46,001,200 Km

उपग्रह (Satellite)

-   कोई भी नहीं

यह भी पढ़ें – 

       •  सोलर सिस्टम की समान्य जानकारी

       • पृथ्वी के मौसम पर चंद्रमा का क्या असर होता है?

       • अंतरिक्ष एजेंसी नासा भेजिगी शुक्र ग्रह पर यान।

मरकरी का अर्थ क्या है (what is mercury)

  • बुध ग्रह के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने में हमें सब से पहले यह जानना होगा की मरकरी प्लेनेट का अर्थ क्या है? Mercury यानी बुध ग्रह हमारे सौरमंडल (Solar System) के 9 नव्हो ग्रहों में से एक ग्रह है। इसे ही हिंदी भाषा में बुध ग्रह के नाम से जाना जाता हैं। यह ग्रह देखने में चंद्रमा के जैसा वीरान और निर्जीव दिखाई देता है। सूर्यास्त व सूर्योदय के समय बुध ग्रह (Mercury planet) को पृथ्वी की सतह से देखा जा सकता है हालांकि इस ग्रह को दोपहर के वक्त में देखा नही जा सकता । इसके अलावा मरकरी का मतलब पारा होता है।
  • बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट है। बुध को यात्रा और व्यापार का देवता भी कहा जाता है। हिन्दू और कुछ पश्चिमी मान्यताओं के अनुसार बुध को दूत देवता यानी संदेश वाहक देवता भी कहा जाता है। क्योंकि सूर्य के सबसे  पास होने के कारण बुध (Mercury) केवल 88 दिनों में अपना एक एक चक्कर पूरा कर लेता है। यानी यू समझिए की बुध ग्रह पर एक साल 88 दिनों का होता है। वही पृथ्वी पर 365 दिन का साल होता है। यानी पृथ्वी को सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन लगते है।

बुध ग्रह की आंतरिक संरचना (Internal Structure Of Mercury Planet)

बुध ग्रह की संरचना बहुत कठोर (सख्त) और भारी है। यह चट्टानी ग्रह हमारे सौर मंडल में आकार में सबसे छोटा है लेकिन इसका घनत्व लगभग पृथ्वी के समान ही है
Internal Structure Of Mercury Planet

बुध ग्रह की संरचना बहुत कठोर (सख्त) और भारी है। यह चट्टानी ग्रह हमारे सौर मंडल में आकार में सबसे छोटा है लेकिन इसका घनत्व लगभग पृथ्वी के समान ही है। यह ग्रह लगभग 70% धातु और 30% सिलिकेट और अन्य पदार्थों से बना है। बुध ग्रह का क्षेत्रफल लगभग 7.48 करोड़ वर्ग किलोमीटर (74800000 Square KM ) वर्ग किमी है। अन्य सभी ग्रहों की तुलना में बुध ग्रह प्रकृति में सबसे अधिक धात्विक है। इसका वजन 3.3022×10²³ किलो है।

बुध ग्रह की कोर, मध्य परत और बाहरी परत की जानकारी 

बुध ग्रह का कोर (Core) भूवैज्ञानिकों का अनुमान है कि बुध की कोर इसकी मात्रा का लगभग 42% है। जबकि पृथ्वी का कोर इसके आयतन का केवल 17% ही है। हाल के एक शोध से दृढ़ता से पता चलता है कि बुध का का कोर पिघला हुआ है। कोर के चारों ओर सिलिकेट से युक्त 500-700 किमी का मेंटल है। सौर मंडल के किसी भी अन्य प्रमुख ग्रह की तुलना में बुध के कोर (core) में लोहे की मात्रा अधिक है, 


“Mercury Planet की बाहरी परत (Crust) 300 किमी तक मोटी है, जबकि इसकी मध्य परत (Mentle) लगभग  500-700 किमी तक मोटी होती है। इसके क्रोड (core) का 42% तरल रूप में मौजूद है।„


मेरिनर 10 मिशन और पृथ्वी-आधारित अवलोकन के आंकड़ों के आधार पर, बुध की पपड़ी 100-300 किमी मोटी मानी जाती है। बुध की सतह की एक विशिष्ट विशेषता कई संकरी लकीरों की उपस्थिति है, जो कई सौ किलोमीटर की लंबाई तक फैली हुई हैं। ऐसा माना जाता है कि ये बुध के कोर के रूप में बने थे और मेंटल ठंडा हो गया था और उस समय सिकुड़ गया था जब क्रस्ट पहले ही जम चुका था।

बुध ग्रह का वातावरण कैसा है (How Is The Atmosphere Of Mercury planet)

  • जैसा कि हमने आपको बताया कि बुध ग्रह (Mercury Planet) सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है। इसलिए यहां का तापमान बहुत गर्म होता है। बहुत गर्म होने के साथ-साथ इसका गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) बहुत कम होता है। बुध का आकर्षक बल इतना कम है कि इसे महसूस करना भी मुश्किल है। इसलिए बुध ग्रह का वातावरण में वायुमंडल लगभग ना के बराबर है।
  • बुध ग्रह पर बारिश नही हो सकती है। यहां का तापमान 180℃ से 430℃ के बीच रहता है। यहां का वातावरण कभी भी स्थिर नहीं रहता, यह हमेशा बदलता रहता है। इसी कारण यहां पर जीवन होना असंभव है।
  • शुरू में ग्रह का वर्तमान द्रव्यमान दोगुना होता था, लेकिन जैसे-जैसे प्रोटोसन सिकुड़ता गया, बुध के पास का तापमान 2,500 और 3,500 K (सेल्सियस समकक्ष लगभग 273 डिग्री कम) के बीच हो सकता था, और संभवत 10,000 K जितना भी हो सकता था। 

बुध ग्रह का परिक्रमण काल कितना है?  (Mercury Planet orbital period)

  • जैसा कि आप सभी जानते है की बुध ग्रह (Mercury planet) सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है। इसी वजह से यह सूर्य के चारों ओर सबसे तेजी से अपनी परिक्रमा भी पूरी करता है। बुध को एक बार सूर्य की परिक्रमा करने में केवल 88 दिन लगते हैं। यानी बुध पर एक साल 88 दिनों का होता है। बुध ग्रह सूर्य के चारों ओर 47.87 किमी प्रति सेकंड की गति से चक्कर लगाता है।
  • कुछ समय पहले साल 1962 तक यह माना जाता था कि बुध का एक वर्ष और एक दिन बराबर होता है और जिस प्रकार चंद्रमा पृथ्वी की ओर एक ही तरफ मुंह (Face) रख कर चक्कर लगाता है, उसी प्रकार बुध भी सूर्य के सामने एक ही तरफ मुख रख कर घूमता रहता है।
  • लेकिन यह वैसा नहीं है। डॉप्लर के सिद्धांत ने इस गलत धारणा का खंडन किया। उनके अनुसार बुध के 2 वर्ष में तीन दिन होते हैं। सूर्य की कक्षा समतल (Oval Shape) आकार है, जिसके कारण सूर्य से बुध की दूरी बढ़ती और घटती रहती है। परिणामस्वरूप इसका तापमान व गति दोनों बदलते रहते हैं।

बुध ग्रह की सतह कैसी है? (How Is The Surface Of Mercury Planet)

  • बुध ग्रह (Mercury) की सतह बहुत गर्म और सूखी है। यहां पानी का कोई  नामों निशान नहीं है। बुध ग्रह देखने पर हुबहू चंद्रमा के समान दिखाई देता है। बुध की सतह पर कई किलोमीटर तक लंबे-लंबे गड्ढे हैं। कहीं-कहीं पर सतह समतल और उबड़ खाबड़ है, तो कहीं ऊँची चोटियाँ। इन चोटियों की लंबाई कई सौ किलोमीटर दूर तक फैली हुई है।
  • सौर मंडल के किसी भी अन्य प्रमुख ग्रह की तुलना में Mercury के Core में लोहे (iron) की मात्रा अधिक है, और इसे समझाने के लिए कई सिद्धांत प्रस्तावित भी किए गए हैं। सबसे व्यापक रूप से स्वीकृत सिद्धांत यह है कि बुध का मूल रूप से सामान्य चोंड्राइट उल्कापिंडों के समान धातु-सिलिकेट अनुपात था, जिसे सौर मंडल के चट्टानी पदार्थ (Rocky Materia)l के लिए विशिष्ट माना जाता था, और इसका द्रव्यमान (Mass) इसके वर्तमान द्रव्यमान का लगभग 2.25 गुना था।
  • Mercury की ऊपरी सतह 100-300 किमी मोटी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सौरमंडल के जन्म से पहले ही बुध ग्रह और एक भारी पिंड से टकरा गया होगा, इसके प्रभाव से मूल क्रस्ट और मेंटल का अधिकांश भाग और बाहरी,  मध्य परतों को बहुत नुकसान पहुंचा और एक बड़े कोर का निर्माण हुआ। जो बुध के आयतन का 42% हिस्सा तक फैलाव है।

बुध ग्रह की खोज किसने की है? (Who discovered the planet Mercury?)

“बुध ग्रह की खोज किसने की इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है। हालाँकि इसे पहली बार एक दूरबीन के माध्यम से सत्रहवीं शताब्दी में खगोलविदों गैलीलियो गैलीली और थॉमस हैरियट द्वारा देखा गया था।„

बुध (Mercury) को दूरबीन की सहायता से देखने वाले पहले महान व्यक्ति  वैज्ञानिक गैलीलियो गैलीली थे। सूर्य से बुध की दूरी लगभग 57.91 मिलियन किलोमीटर है। बाकी सात ग्रहों की तुलना में बुध ग्रह सबसे तेज गति से सूर्य की परिक्रमा करता है। यह एक सेकंड में 47.362 किमी की यात्रा करता है जबकि पृथ्वी की गति 29.78 किमी प्रति सेकंड है।

बुध ग्रह के बारे में रोचक तथ्य (Interesting facts about Mercury planet in Hindi)

  • बुध ग्रह के पास कोई चंद्रमा यानी उपग्रह नहीं है। इस ग्रह का गुरुत्वाकर्षण (Gravitational Force) बल बहुत कम है।
  • बुध ग्रह का पता आज से 5000 हजार साल पूर्व 'सुमेरी सभ्यता' के लोगों ने लगाई थी।
  • सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त बाद पृथ्वी से बुध ग्रह को नंगी आंखों से देखा जा सकता है।
  • बुध ग्रह का तापमान दिन के समय 450 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, वही रात के समय इसका तापमान 0 से -176 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
  • बुध ग्रह को अंग्रेजी भाषा में Mercury कहते हैं। यह एक रोमन देवता के नाम पर आधारित है।
  • बुध ग्रह की सतह पृथ्वी के तुलना में 3 गुना अधिक मोटी है।
  • अन्य ग्रहों के मुकाबले में बुध ग्रह सबसे तेज गति से सूर्य की परिक्रमा लगाता है। एक सेकंड में लगभग 47.362 किलोमीटर की दूरी तय करता है 
  • बुध ग्रह पृथ्वी से 26 गुना छोटा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी के केंद्र (Core) की तरह बुध ग्रह का केंद्र (Core) भी लोहे का बना है। इसका लौह केंद्र पृथ्वी के लौह केंद्र से बड़ा होगा।
  • बुध ग्रह पर किसी भी वस्तु का भार कम हो जाता  है। यदि पृथ्वी पर किसी व्यक्ति का वजन 100 किलो है, तो बुध (Mercury) पर उसका वजन 38 किलो ही होगा।
  • बुध का वातावरण अस्थिर है। इसके पास वायुमंडल की कोई विशेष परत नहीं है।

बुध ग्रह के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs Abuat Mercury planet in Hindi)

प्रश्न : बुध ग्रह कितने दिनों में अपना एक चक्कर पूरा करता है ? 

उत्तर : सूर्य की एक बार परिक्रमा करने में बुध ग्रह को मात्र 88 दिन ही  लगते हैं।


प्रश्न : बुध ग्रह पर एक साल कितने दिनों का होता है?

उत्तर : 88 दिनों का 1 साल होता है।


प्रश्न : बुध ग्रह का तापमान कितना है ?

उत्तर : मर्करी का तापमान 180℃ से 430℃ तक रहता है। हालांकि इस ग्रह का तापमान स्थाई नही रहता है. बढ़ती घटती रहती है।


प्रश्न : पृथ्वी से बुध ग्रह की दूरी कितनी है ?

उत्तर : पृथ्वी से 185.26 लाख किलोमीटर दूर है बुध ग्रह।


प्रश्न : बुध ग्रह का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर : लगभग 7.48 करोड़ वर्ग कि.मी है (74800000 Squre KM )


प्रश्न : बुध ग्रह का वजन कितना ?

उत्तर : इस ग्रह का वजन 3.3022×10²³ किग्रा है। 


प्रश्न : सूर्य से बुध ग्रह की दूरी कितनी है ?

उत्तर : 68.409 लाख किलोमीटर है।


प्रश्न : बुध ग्रह की खोज कब और किसने की ?

उत्तर : इस ग्रह को पहली बार सत्रहवीं शताब्दी में खगोलविदों गैलीलियो गैलीली और थॉमस हैरियट द्वारा दूरबीन से देखा गया था।

अंतिम शब्द – 

प्रिय पाठकों  उम्मीद करते है कि आपको यह लेख Mercury planet in hindi पसंद आई होगी। आज के इस लेख में हम ने Mercury Planet Information In Hindi में प्राप्त की है, हम ने जाना कि 'mercury planet kaisa dikhta hai' बुध कितने दिनों में सूर्य का चक्कर लगाता है, 'बुध ग्रह का तापमान कितना है' इसके अलावा भी हमने (mercury Planet) से जुड़े सभी सवालों का जवाब देने का कोशिश किया है। 


आप लोगों को यह जानकारी कैसा लगा Comment करके बताएं यदि लेख पसंद आया हो तो  Share जरूर करे, ऐसे ही लेख की अपडेट पाने के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें धन्यवाद।


Editorial Team

We write Unique Content related to news, tips, facts, Reviews And Much More! Stay updated with us facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post