आकाश मे कितने चांद फिट हो सकते हैं | जानकर चौंक जाएंगे

आसमान में कितने चन्द्रमा समा सकते हैं (How many moons can fit in the Earth Sky)

खगोलविदों के एक नए अध्ययन के अनुसार, हमारी पृथ्वी वर्तमान चंद्रमा के आकार के दो और चंद्रमाओं को संभाल सकती है।
पृथ्वी अपनी चन्द्रमा के आकार के 3 चांद को संभाल सकती है।


बृहस्पति ग्रह और शनि ग्रह पर कई चंद्रमा हैं। लेकिन अपनी पृथ्वी के पास केवल एक ही है। क्या होगा यदि पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमाओं की संख्या बढ़ जाए? पृथ्वी कितने चंद्रमाओं को संभालने में सक्षम होगी? हमारे आकाश में कितने चंद्रमा स्थापित हो सकेंगे? क्या इससे धरती सुरक्षित रह पाएगी? इसके गुरुत्वाकर्षण बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा? पृथ्वी की गति पर कोई समस्या तो नहीं होगी, तो आईए इन्ही सभी सवालों को जानते हैं।

यह भी पढ़ें – 

           • पृथ्वी के मौसम पर चंद्रमा का क्या असर होता है?

           • पृथ्वी के बारे में संपूर्ण जानकारी


{tocify} $title={विषय सूची - Table of Contents}

आसमान में कितने चांद फिट हो सकते हैं 

खगोलविदों के एक नए अध्ययन के अनुसार, हमारी पृथ्वी वर्तमान चंद्रमा के आकार के दो और चंद्रमाओं को संभाल सकती है। अगर साइज छोटा है तो ज्यादा चांद (Moon) भी संभाल लेगा। यह अध्ययन 3000 वर्षों के अनुकरण पर आधारित है। यह एक काल्पनिक स्थिति (Hypothetical situation) पर आधारित अनुकरण (Simulation) है। स्टडी पेपर में साफ लिखा है कि गुरुत्वाकर्षण बल (Gravity Force) के कारण पृथ्वी के चंद्रमा की स्थिरता बनी रहती है। आईए जानते हैं अगर आसमान में 3 से अधिक चंद्रमा होता गुरुत्वाकर्षण बल पर क्या प्रभाव पड़ता।

तीन अलग-अलग आकार के चंद्रमा पृथ्वी संभाल सकती है

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि चंद्रमा और पृथ्वी के बीच संबंध और संतुलन के कारण ही मनुष्य और अन्य जीव धरती पर जीवित हैं। अगर इनमें कोई बदलाव होता है तो धरती पर तबाही मच सकती है। अपने सिमुलेशन में, वैज्ञानिकों ने वर्तमान चंद्रमा के आकार के दो और चंद्रमाओं को संभालने की बात की है। इसके अलावा उन्होंने तीन अलग-अलग आकार के चंद्रमा का अनुकरण (Simulation) भी किया। पहला - वह जो वर्तमान चन्द्रमा (Moon) के भार के बराबर हो। दूसरा - वह जो प्लूटो (Pluto) यानि वर्तमान चंद्रमा  के वजन के छह गुना से भी कम हो और तीसरा - जो कि बौने ग्रह (Dwarf Planet) सेरेस यानी वर्तमान चंद्रमा के वजन का सौवां हिस्सा हो।

$ads={1}

3 से 7 चांद को पृथ्वी  संभाल सकती हैं।

तीनों अनुकरण परिणाम ने दिखाया कि चंद्रमा के वजन के बराबर दो और चंद्रमा पृथ्वी पर फिट हो सकते हैं। प्लूटो के आकार के चार चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा कर सकते हैं। सेरेस के आकार के सात चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर आसानी से फिट हो सकते हैं। लेकिन इन सातों चंद्रमा का आकार और वजन बराबर होना चाहिए। अर्लिंग्टन में टेक्सास विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञानी सुमन सत्यल का कहना है कि बृहस्पति और शनि के सभी चंद्रमा समान आकार या वजन के नहीं हैं।

सेरेस के आकार के 7 और प्लूटो ग्रह के आकार के 4 चंद्रमा पृथ्वी के आकाश में सेट हो सकते हैं
सेरेस के आकार के 7 और प्लूटो ग्रह के आकार के 4 चंद्रमा पृथ्वी के आकाश में सेट हो सकते हैं।

और उन्होंने बताया कि दोनों ग्रहों पर मौजूद कई चंद्रमा अलग-अलग आकार के हैं। हम केवल किसी भी Simulation से गणना कर सकते हैं। Actual Conditions (वास्तविक स्थितियां) बहुत अच्छी और डरावनी (Nice And Scary) दोनों हो सकती हैं। हमारे सौरमंडल में शुक्र और बुध ही ऐसे ग्रह हैं जिनके पास एक भी चंद्रमा नहीं है। इससे पता चलता है कि इन ग्रहों (Planets) का निर्माण अलग-अलग स्थितियों में हुआ होगा। इनके पास अपने  गुरुत्वाकर्षण बल होता है। जिसका स्टडी करने से हमें उसकी शक्ति और कमजोरियों का अंदाजा हो जाता है।


यह भी पढ़ें – 

          • सोलर सिस्टम की समान्य जानकारी

          • अंतरिक्ष एजेंसी नासा भेजिगी शुक्र ग्रह पर यान।

पृथ्वी से 15 करोड़ किमी दूर हैं एक्समून (Exmoon)

सुमन सत्यल के साथी भौतिक विज्ञानी बिली क्वार्ल्स (Billy Quarles) ने कहा कि हमने अपने मॉडल में गुरुत्वाकर्षण बल को शामिल नहीं किया है। क्योंकि अगर उसने ऐसा किया होता तो अनुकरण और गणना में बहुत मुश्किल होती। हमारे सिमुलेशन के माध्यम से, हम सौर मंडल के बाहर भी गणित को लागू कर सकते हैं। वर्तमान में दो एक्समून हैं, जिनकी दूरी पृथ्वी से करीब 15 करोड़ किलोमीटर है।

क्या होगा अगर पृथ्वी के पास एक से अधिक चंद्रमा होगा तो

पृथ्वी के चारों ओर अधिक चंद्रमा के आने से रात का मौसम चकाचौंध  रहेगा। रात की रोशनी और बढ़ सकती है। लेकिन सभी चंद्रमाओं को पृथ्वी से अलग-अलग दूरी पर होना होगा। इसलिए ये अपने अलग-अलग साइज में दिखाई देंगे। हर दिन इनका आकार बढ़ता या घटता रहेगा। नजरों से यह देखना बहुत ही खूबसूरत होगा। यह शोध हाल ही में रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी (Royal Astronomical Society) के मासिक नोटिस में प्रकाशित हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न : कितने चंद्रमा को पृथ्वी संभाल सकती है?

उत्तर : सेरेस आकार के 7 और प्लूटो ग्रह के आकार के 4 चंद्रमा को पृथ्वी संभाल सकती है।


प्रश्न : क्या होगा अगर पृथ्वी के पास एक से अधिक चांद होगा तो?

उत्तर : दिखने में बहुत ही खूबसूरत होगा। अधिक चंद्रमा के कारण रात चकाचौंध रहेगी लेकिन सभी चंद्रमाओं को पृथ्वी से अलग-अलग दूरी पर होना चाहिए। 


प्रश्न : एक्समून पृथ्वी से कितनी दूरी पर है?

उत्तर : एक्समून पृथ्वी से 15 करोड़ KM दूर हैं।


Tags – #Science News #आसमान में कितने चांद समा सकते हैं? #how many moons can fit in the earth sky #how many moons fit into the earth #how many moons can fit in the Sky


Article Source By - ScienceAlert 

Editorial Team

We write Unique Content related to news, tips, facts, Reviews And Much More! Stay updated with us facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post