Lata Mangeshkar Facts, लता मंगेशकर जीवन तथ्य, लता मंगेशकर मृत्यु ,लता मंगेशकर पुरस्कार और सम्मान

Lata Mangeshkar Jivani

लता मंगेशकर लधु जीवनी Lata Mangeshkar short Biography

लता मंगेशकर (28 सितंबर 1929 - 6 फरवरी 2022) भारत की सबसे लोकप्रिय और सम्मानित गायिका थीं, जिनका छह दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। यद्यपि लता जी ने तीस से अधिक भाषाओं में फिल्मी और गैर-फिल्मी गीत गाए हैं, लेकिन उन्हें भारतीय सिनेमा में एक पार्श्व गायिका के रूप में पहचाना गया है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का सबसे बड़ा योगदान फिल्म गाने में रहा है।

{tocify} $title={Table of Contents}

"लता दीदी को भारत सरकार द्वारा 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया है।"

लता मंगेशकर पुरस्कार और सम्मान (Lata Mangeshkar Awards and Honors)

Lata Mangeshkar एक बेहतरीन गायकी और सुरम्य आवाज के दीवाने दुनिया भर में हैं. लता दीदी को कई नामचीन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

  • साल 1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994 में उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार Filmfare Award पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
  • साल 1972, 1975 और 1990 में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है
  • महाराष्ट्र सरकार ने 1966 और 1967 में लता मंगेशकर जी को पुरस्कार प्रदान किया है
  • लता दीदी को 1969 में पद्म भूषण Padma Bhushan  पुरस्कार दिया गया है
  • लता मंगेशकर जी को 1974 में दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का रिकॉड "गिनीज़ बुक" विश्व में सस्थान मिला है
  • लता दीदी को 1989 दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया है
  • 1993 में फिल्म फेयर  का लाइफ टाइम अचीवमेंट (life time achievement )पुरस्कार दिया गया है
  • 1996 - स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है
  • 1997 - राजीव गान्धी पुरस्कार (Rajiv Gandhi Award) से सम्मानित किया गया है
  • 1999 - एन.टी.आर.(NTR) पुरस्कार दिया गया है
  • 1999 - पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
  • 1999 - ज़ी सिने (zee cine) का लाइफटाइम अचीवमेंट  पुरस्कार
  • 2000 - आई. आई. ए. एफ. (I. I. A. F) का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
  • 2001 - स्टारडस्ट का  लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है
  • 2001 - में "भारत रत्न" भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है
  • 2001 - में उन्हे नूरजहाँ पुरस्कार दिया गया है
  • 2001 - लता मंगेशकर को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

लता मंगेशकर जीवन तथ्यों (Lata Mangeshkar Life Facts)

लता मंगेशकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक गोमांतक मराठा समाज परिवार में एक मध्यमवर्गीय परिवार में पंडित दीनानाथ मंगेशकर की सबसे बड़ी बेटी के रूप में हुआ था। उनके पिता एक थिएटर LGK कलाकार और गायक थे। उनके परिवार से, भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहनें उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंसले सभी ने अपनी आजीविका के लिए संगीत को ही चुना है।
"हालांकि लता का जन्म इंदौर में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण महाराष्ट्र में हुआ।"

  • लता मंगेशकर जी के पिता दिनानाथ मंगेशकर शास्त्रीय एक गीतकार थे।
  • लता मंगेशकर ने अपना पहला गाना एक मराठी  फिल्म 'किती हसाल' (कितना हसोगे?)  (1942) में गाई थी।
  • उनको सबसे बड़ा ब्रेक हिन्दी फिल्म महल से मिला। उनका गाया हुआ गाना "आयेगा आने वाला" सुपर डुपर हिट रहा था।
  • लता मंगेशकर अब तक 20 से भी अधिक भाषाओं में लगभग 30000 से अधिक गाने गा चुकी हैं।
  • लता दीदी ने 1980 के बाद से फ़िल्मो के लिए गाना कम कर दिया और स्टेज शो पर अधिक ध्यान देने लगी।
  • लता ही एकमात्र ऐसी जीवित गायका थी जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • लता दीदी ने आनंद घन बैनर तले फ़िल्मो का निर्माण भी किया है और अपना संगीत भी दिया है।
  • लता मंगेशकर जी हमेशा नंगे पाँव गाना गाती हैं।

लता मंगेशकर मृत्यु (Lata mangeshkar Death)

सबकी चहेती और भारत की आवाज "कोकिला लता मंगेशकर" ने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। 92 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 6 फरवरी 2022 को ब्रीच कैंडी अस्पताल मुंबई में कोविड से संबंधित जटिलताओं से उनकी मृत्यु हो गई। वह लंबे समय से बीमार थीं।

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के "नरेंद्र मोदी स्टेडियम" में खेले जा रहे पहले वनडे में टीम इंडिया ने लता मंगेशकर जी के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा और कलाई पर काली पट्टी बांधकर लता दीदी को श्रद्धांजलि अर्पित किया
  • भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर भारत सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। और लता मंगेशकर जी के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुकाया गया।
  • उत्तराखंड सरकार ने रविवार को प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक दिन के पब्लिक अवकाश यानी छुट्टी की घोषणा की
  • कोलकाता में  आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति की तमाम बड़ी हस्तियों ने लता दीदी को श्रद्धांजलि दी और उनका दाहा संस्कार मुंबई के शिवजी पार्क राष्ट्र समान के साथ किया गया और लाखो लोग ने उनके अंतिम यात्रा में भाग लिया 

लता दीदी (Lata Mangeshkar) की पार्थिक शरीर के महाराष्ट्र मुंबई के शिवजी पार्क में राष्ट्र समान के साथ अंतिम विदाई और दाहा संस्कार किया गया लता दीदी के अन्तिम यात्रा में कई नाम चीन हस्तियों और राज नेताओं ने उनके अंतिम यात्रशामिल हुए

Editorial Team

We write Unique Content related to news, tips, facts, Reviews And Much More! Stay updated with us facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post