World Malaria Day in Hindi | एक नहीं 5 तरीके के होता है मलेरिया बुखार, जानें इसके लक्षण और बचाव के सही तरीके

विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day in Hindi)

“World Malaria Day: विश्व मलेरिया दिवस हर साल 25 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता है। मलेरिया बुखार के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए यह विशेष दिन मनाया जाता है। आपको बता दें, दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जो मच्छर के काटने से होने वाली जानलेवा बीमारी मलेरिया से लड़ रहे हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि मलेरिया बुखार एक नहीं बल्कि पांच प्रकार का होता है।„

World Malaria Day: विश्व मलेरिया दिवस हर साल 25 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता है। मलेरिया बुखार के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए यह विशेष दिन मनाया जाता है।
World Malaria Day in Hindi

{tocify} $title={विषय सूची}

मलेरिया कैसे होता है? (How does malaria happen?)

मलेरिया बुखार एक प्रकार का संक्रामक रोग है जो मच्छरों से होता है। जो प्लास्मोडियम वाइवैक्स (Plasmodium vivax) नामक वायरस के कारण होता है। यह वायरस मादा मच्छर एनोफिलीज (Anopheles) के काटने से मानव शरीर में प्रवेश करता है और इसे कई गुना बढ़ा देता है। जिसके बाद ये बैक्टीरिया लीवर और रक्त कोशिकाओं को संक्रमित कर व्यक्ति को बीमार कर देते हैं। आपको बता दें, मलेरिया फैलाने वाले इस मादा मच्छर में बैक्टीरिया की 5 प्रजातियां होती हैं।


यह भी पढ़ें – विश्व स्वास्थ्य दिवस कब और क्यों मनाई जाती है?

मलेरिया के लक्षण (Symptoms Of Malaria in Hindi)

मलेरिया के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 10 दिन से 4 सप्ताह बाद विकसित होते हैं। कई बार यह समय बहुत ज्यादा हो जाता है। इसके परजीवी लंबे समय तक शरीर में निष्क्रिय रहते हैं।


-सिरदर्द

-तेज बुखार

-बहुत जायदा पसीना आता है

-मांसपेशियों में दर्द की समस्या होती है

जी मचलाना 

-उल्टी होना

-खांसी आना

-अत्यधिक ठंड लगना

-छाती और पेट में तेज दर्द

-शरीर में ऐंठन होना

-मल के साथ रक्त आना

मलेरिया के प्रकार और नाम (Types of Malaria in Hindi)

प्लास्मोडियम फैल्सीपैरम (Plasmodium Falciparum)-

इस रोग से पीड़ित व्यक्ति पूरी तरह से बेहोश हो जाता है। लगातार उल्टी होने से इस बुखार में व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

सोडियम विवैक्स (Sodium Vivax)- 

विवैक्स परजीवी ज्यादातर दिन में काटता है। यह मच्छर सौम्य टर्टियन मलेरिया का कारण बनता है जो हर तीसरे दिन यानी 48 घंटों के बाद अपना असर दिखाना शुरू कर देता है।

प्लाज्मोडियम ओवेल मलेरिया (Plasmodium Ovale)- 

मलेरिया का यह रूप बिनाइन टर्शियन मलेरिया का कारण बनता है।

प्लास्मोडियम मलेरिया (Plasmodium malariae)-

Plasmodium Malaria एक प्रकार का प्रोटोजोआ (Protozoa) है जो Benine मलेरिया के लिए जिम्मेदार है। इस रोग में क्वार्टन मलेरिया (Quarton Malaria) होता है, जिसमें रोगी को हर चौथे दिन बुखार आता है। इसके अलावा रोगी के पेशाब से प्रोटीन निकलने लगता है और शरीर में प्रोटीन की कमी से सूजन आ जाती है।

प्लास्मोडियम नोलेसी (Plasmodium Knowlesi)-  

प्राइमेट मलेरिया दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाने वाला एक परजीवी है। इस मलेरिया से पीड़ित रोगी में सिर दर्द, भूख न लगना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

यह भी पढ़ें – इस समय करें प्रोबायोटिक्स का सेवन होते है अद्भुत फायदे (Perfect Time to Take Probiotics)

विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास (World Malaria Day History in Hindi?)

कैसे शुरू हुआ World Malaria Day, इस दिवस को मनाने का निर्णय विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2007 में विश्व स्वास्थ्य सभा के 60वें सत्र में लिया गया था। इसका उद्देश्य लोगों को मलेरिया के बारे में शिक्षित करना था। पहले इसे 'अफ्रीकी मलेरिया दिवस' के रूप में मनाया जाता था। 2007 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'मलेरिया' को 'वैश्विक बीमारी' घोषित किया।

विश्व मलेरिया दिवस कैसे मनाया जाता है? (How is World Malaria Day celebrated?)

इस दिन सरकारी, गैर सरकारी, सकूल, और सामाजिक संगठनों द्वारा पोस्टर, चित्रकला, स्लोगन आदि बनाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिस में लोगों को मच्छर को विकसित होने से रोकने के लिऐ शिक्षित किया जाता है और साथ ही मलेरिया से बचाव और समय पर इलाज़ कराने के लिए प्रोसाहित किया जाता है और  लोगों को मलेरिया क्या है और इसे कैसे रोका जा सकता है, इस बारे में शिक्षित करने में मदद करता है।

विश्व मलेरिया दिवस 2022 थीम (World Malaria Day 2022 Theme)

इस वर्ष, विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को "मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग" (Harness innovation to reduce the malaria disease burden and save lives) विषय के तहत मनाया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने याद दिलाया है कि कोई एक उपकरण मलेरिया की समस्या का समाधान नहीं करेगा। इसलिए, यह निवेश और नवाचार का आह्वान कर रहा है जो मलेरिया के खिलाफ प्रगति की गति को तेज करने के लिए नए वेक्टर नियंत्रण दृष्टिकोण, निदान, मलेरिया-रोधी दवाएं और अन्य उपकरण लाते हैं।

मलेरिया रोग से बचाव कैसे करें (How To Prevent Malaria)

  • ठहरे हुए पानी के जगहों को मिट्टी से भरें या उस पानी में मिट्टी का तेल या डीजल डालें। ताकि मच्छर नष्ट हो जाएं।
  • जहां मच्छर ज्यादा तादाद में पाए जाते हो तो वहा कोशिश करें कि अपने शरीर के हर अंग को पूरी बाजू की कमीज, मोजे आदि से ढकने का प्रयास करें।
  • अधिक तेज बुखार होने पर हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क जरूर करें।
  • मलेरिया या मलेरिया वाला मच्छर से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तमाल करें।
  • शरीर के खुले हिस्से पर मॉसक्युटो रिप्लेंट क्रीम लगाएं।
  • घर के आस-पास में समय-समय पर साफ सफाई करते रहें और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी करवाते रहें।
  • घर के छत, छप्पर, बालकनी और बागीचे में खाली पड़े बर्तन या किसी भी तरह का ऐसा वस्तु जिस में बारिश का पानी जमा होता हो वह हटा दे।
  • अपने घर के आस पास साफ सफाई का खयाल रखें।

विश्व मलेरिया दिवस का उद्देश्य क्या है? (What is the purpose of World Malaria Day?)

विश्व मलेरिया दिवस का उद्देश्य लोगों को मच्छर काटने से होने वाले इस जानलेवा बीमारियों के बारे में शिक्षित करना और उनकी रोकथाम तकनीकों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। और इस बीमारी की गंभीरता को समझाने व मच्छरों के विकास को रोकने के लिए स्वच्छता अभियान को बढ़ाना और लोगों को मलेरिया क्या है और इसे कैसे रोका जा सकता है, इसके विरुद्ध में शिक्षित करने में मदद करता है।

विश्व मलेरिया दिवस पर रोचक बातें (Fact about world Maleriya Divash in Hind)

  • विश्व मलेरिया दिवस प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • इस दिन कोई सार्वजनिक छुट्टियां नहीं रहतीं है।
  • साल 2007 से पहले यह केवल अफ्रीका में मनाया जाता था।
  • विश्व मलेरिया दिवस साल 2017 से दुनियां भर में शुरू किया गया था।
  • विश्व मलेरिया दिवस के लिए हर साल एक नई थीम दी जाती है।
  • अब तक मलेरिया के लिए कोई भी टीका नहीं है। इसे नियंत्रित करने के लिए सावधानियां बरती जाती हैं,

विश्व मलेरिया दिवस पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ

प्रश्न : विश्व मलेरिया दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?


उत्तर : विश्व मलेरिया दिवस हर साल 25 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता है। मलेरिया बुखार के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए यह विशेष दिन मनाया जाता है।


प्रश्न : मलेरिया को वैश्विक बीमारी कब घोषित किया गया?


उत्तर : वर्ष 2007 में विश्व स्वास्थ्य सभा के 60वें सत्र में मलेरिया को वैश्विक बीमारी घोषित किया।


प्रश्न : मलेरिया बुखार कितने प्रकार का होता हैं?


उत्तर : मलेरिया बुखार एक नहीं बल्कि पांच प्रकार का होते है। 

जो इस प्रकार है –

• प्लाज्मोडियम ओवेल मलेरिया

• प्लास्मोडियम फैल्सीपैरम

• सोडियम विवैक्स

• प्लास्मोडियम मलेरिया

• प्लास्मोडियम नोलेसी


अंतिम शब्द –

प्रिय पाठकों आज के इस लेख में हम ने जाना World Malaria Day और Types of Malaria in Hindi यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें बताएं कॉमेंट करके और ऐसे ही हैल्थ न्यूज़ अपडेट केलिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।


अन्य भी पढ़ें –

विश्व लिवर दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

जाने नींबू से होने वाले 10 स्वास्थ्य फायदे क्या है?

      पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं क्या ना खाएं



Editorial Team

We write Unique Content related to news, tips, facts, Reviews And Much More! Stay updated with us facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post