Best 15 Amazing Jamun Health Benefits| जामुन के 15 जबर्दस्त फायदे

 Jamun Fruit Health Benefits: गर्मियों में जामुन हमारे सरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता क्योंकि इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है, और कई तरह के बीमारियों का रामबाण इलाज भी हैं जामुन फल इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जामुन के फल ही नहीं बल्कि इसके पेड़ की छाल, पत्ते और बीज भी बहुत उपयोगी होते हैं। बड़ो के अलावा यह फल बच्चों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए हम आपको जामुन के स्वास्थ्य लाभों के बारे "Jamun Health Benefits In Hindi" में बताते हैं।

{tocify} $title={जानिए इस लेख में क्या क्या है}

जामुन खाने के स्वास्थ्य फायदे  (Jamun, Guthli, Powder, Juice, Leaves, Benefits In Hindi)

$ads={1}
जानिए जामुन खाने से क्या होता है, जामुन के 15 जबर्दस्त  स्वास्थ्य फायदे क्या है।
 "15 Amazing Health Benefit of Jamun in Hindi"



 

यहां हम आप को Jamun khane ke fayde बात रहे है तो लेख में बने रहिये और जानिए जामुन खाने से क्या होता है, जामुन के 15 जबर्दस्त  स्वास्थ्य फायदे क्या है। 

1. मधुमेह के इलाज में जामुन के फायदे (Benefits of Jamun Seed)

जामुन में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं। इसका नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल को 30% तक कम करने में फायदेमंद साबित होता है।
"Jamun Seed Powder For Diabetes" image by Freepik license under (CC BY-SA 3.0)


कई अध्ययनों से पता चलता है कि जामुन में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं। इसका नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल को 30% तक कम करने में फायदेमंद साबित होता है। यही नहीं जामुन के बीजों में अल्कलॉइडस होते हैं जो रक्त शर्करा (Blood Sugar) के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। जामुन की बीज के पाउडर का सेवन मधुमेह (Diabetes) की समस्या को दूर करने और रक्त शर्करा के स्तर (blood sugar levels) को कम करने में मदद करता है। 

यह भी पढ़ें - खरबूजा खाने से होते हैं गजब के स्वास्थ्य फायदे | Health Benefits of Muskmelon in Hindi |

2. कानों के बीमारी में जामुन बीज के फायदे (Ear Disease)

इन दिनों कान की समस्या भी आम हो गई है। कई बार घाव होने पर या अन्य कारणों से कान से मवाद निकलने जाता है।
"Jamun Benefits For Ear Disease" image by Freepik license under (CC BY-SA 3.0)

इन दिनों कान की समस्या भी आम हो गई है। कई बार घाव होने पर या अन्य कारणों से कान से मवाद निकलने जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए जामुन के बीजों को पीसकर उसमे शहद में मिला लें। यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है, जिसकी 1-2 बूंद कान में डालने से कान में खून का बहाव, कान का दर्द आदि बंद हो जाता है।


यह भी पढ़ें - आम को यूं ही नहीं फलों का राजा कहते है | इसे खाने से होते है कई स्वास्थ्य फायदे | Hota Hai| Benefits Of Eating Mango In Hindi

3. दातों के लिए जामुन जूस के फायदे (Healthy teeth)

benefits of jamun juice for teeth
"benefits of jamun for Healthy teeth" image From Public Domain license under (CC BY-SA 3.0)


दांत में दर्द होना भी इन दिनों बहुत आम है। जामुन का स्वाद और प्रभाव कसैला होता है। इसके सेवन से दांतों की समस्या दूर होती है। और दर्द में भी आराम मिलता है, इसके लिए पके हुए जामुन का जूस लेकर उससे गरारे करते हैं। तो इससे पाइरिया ठीक हो जाता है। इसके अलावा जामुन के पत्तों को जलाकर पाउडर तैयार कर ले और इसे अपने दांतों और मसूड़ों पर मंजन की तरह लगा कर मले इससे दांत व मसूड़े जायद मजबूत होती है।

4. रक्त को शुद्ध करता है जामुन की छाल (Blood Purifies)

Jamun Benifits for blood purifies
"Jamun Benefits For Blood Purifies" image by Freepik license under (CC BY-SA 3.0)

जामुन कई गुणों वाला फल है। इसका उपयोग शरीर के बाहर और अंदर की सफाई के लिए भी किया जा सकता है। जामुन की छाल ब्लड प्यूरीफायर है जो खून को अंदर से साफ करता है और आपकी त्वचा को बाहर से पोषण देता है। जब आपका खून साफ होता है तो आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और आपकी त्वचा खूबसूरत दिखती है।

5. जामुन की पत्तियों मुंह के छालों के लिए (Mouth Ulcers)


जामुन के पत्तों के रस से गरारे करने से मुंह के छाले दूर होते हैं।
"Jamun Leaves Best for Mouth Ulcers" image by Dentagama Freepik, license under (CC BY-SA 3.0)

आज कल लोग अक्सर मुंह के छालों से पीड़ित होते हैं जो पेट के अधिक गर्म होने, आहार में वृद्धि या बदलाव के परिणामस्वरूप होते हैं। जामुन के पत्तों के रस से गरारे करने से मुंह के छाले दूर होते हैं। जामुन की कसैली तासीर होने के कारण मुह में होने बाले छालो व लालिमा और दर्द को कम करती है। इसके अलावा जामुन गले में खराश के कारण दर्द और गले की अन्य समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार होता है। 10-15 मिलीलीटर जामुन का जूस नियमित रूप से सेवन करने से भी गले की खराश दूर हो जाती है।

  • साथ ही गले की खराश के लिए 1-2 ग्राम जामुन की छाल का चूर्ण लें। यह पाउडर आपको किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर में मिल जाएगा। इस चूर्ण को शहद के साथ सेवन करने से लाभ होता है।

6. मुंहासों को दूर करता है जामुन का जूस (Pimples)

जामुन के जूस का उपयोग मुंहासों को कम करने के लिए किया जाता है।
"Jamun is effective in Removing Acne" image by Pixabay, license under (CC BY-SA 3.0)

बढ़ते तनाव, हार्मोनल असंतुलन और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के सेवन के कारण इन दिनों मुंहासे होना एक आम समस्या है। जामुन के जूस का उपयोग मुंहासों को कम करने के लिए किया जाता है। जामुन या इसके पत्तों का रस त्वचा पर लगाने से त्वचा का तेल और सीबम उत्पादन कम हो जाता है। जिससे यह मुंहासों की समस्या को कम करता है।

यह भी पढ़े - स्किन प्रॉब्लम में नींबू के जबरदस्त फायदे | नंबू से चेहरा गोरा केसे करें?

7. खून की कमी को दूर करता है जामुन फल (Anemia)

खून की कमी को दूर करता है जामुन इसमें विटामिन सी और आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं,
"Jamun Health benefits For Anemia" image by Pixabay, license under (CC BY-SA 3.0)


खून की कमी को दूर करता है जामुन इसमें विटामिन सी और आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं, इसीलिए जामुन खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है. शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने से ऑक्सीजन की वहन क्षमता बढ़ जाती है, और शरीर में खून की कमी को पूरी करता है, जामुन में मौजूद आयरन खून को साफ करने में भी मदद करता है। और एनीमिया भी ठीक होता है।

8. स्वस्थ आँखों के लिए जामुन के पत्तों (Healthy Eyes)


benefits of jamun leaves for eyes
"Benefits Of Jamun For Healthy Eyes" image by Pixabay, license under (CC BY-SA 3.0)

आखों में जलन, मलिनकिरण और आंखों में दर्द इन दिनों एक बडी समस्या बन गई है। हर समय इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन के सामने बैठना आपकी आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है। चाहे आप बच्चे हों या बुजुर्ग, आंखों की समस्या हर किसी को होती है। 15 से 20 जामुन के पत्तों को 400 मिली पानी में उबालें। जब यह एक चौथाई हिस्सा रह जाए तो इसे ठंडा करके आंखों को धो लें। यह आंखों की समस्याओं के लिए काम करता है।

9. पथरी के इलाज में जामुन खाने के फ़ायदे (Kidney Stones)

Benefits of eating Jamun in the treatment of stones
"Benefits of Jamun in the treatment of stones" image by Freepik, license under (CC BY-SA 3.0)


आजकल किडनी में पथरी की समस्या भी बहुत आम हो गई है। जामुन इन बीमारियों को दूर करने में भी काफी मदद करता है। कहा जाता है कि पके हुए जामुन को खाने से पथरी गल कर बाहर निकल जाता है। इसके लिए 10 मिली जामुन के रस में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला कर सेवन करें। यदि आप इसे कई दिनों तक दिन में दो से तीन बार पीते हैं, तो आपके मूत्रमार्ग (Urethra) में अटकी हुई पथरी भी फुट कर मूत्र के साथ ही बाहर निकल जाएगी।

10. बवासीर में फायदेमंद है जामुन के पत्तों (Hemorrhoid)

Jamun leaves are beneficial in piles benefits of eating
"Jamun Is Beneficial In Hemorrhoids" image by Pixabay, license under (CC BY-SA 3.0)

पाइल्स एक ऐसी गंभीर समस्या है जो हर किसी को भी परेशान कर सकती है। मल द्वार में दर्द होना और मल के साथ रक्त आना बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। बवासीर के लिए, 20 मिलीलीटर जामुन के फूलों के रस में थोड़ी चीनी मिलाएं। और इसका सेवन दिन में तीन बार करे इससे बवासीर में खून आना बंद हो सकता है। 

  • इसके अलावा 10 ग्राम जामुन के पत्तों को 250 मिलीलीटर गाय के दूध में अच्छी तरह मिलाकर पीने से बवासीर का रोग जड़ से समाप्त किया जा सकता है। लगातार सात दिनों तक दिन में तीन बार इसका सेवन करने से बवासीर के करण मल के साथ खून बहना बंद हो जाता है, आयुर्वेद में बाबासीर का रामबाण औषधि है।

11. कब्ज में फायदेमंद होता हैं जामुन की छाल (Dysentery)

Bark of Jamun tree is beneficial in constipation
"Jamun Health benefits For Dysentery" image by Pixabay, license under (CC BY-SA 3.0)

पेचिश, जिसे Dysentery नाम भी जाना जाता है, यह पेट की समस्या है जिसमें पेट खराब रहता है और खूनी दस्त (कब्ज) होते हैं। यह बहुत ही कष्टदायक समस्या है। इससे राहत पाने के लिए जामुन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए जामुन की छाल का रस निकाल लें और बराबर मात्रा में बकरी का दूध मिला करके पिएं। यह कब्ज़ की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

  • इसके अलावा 10 ग्राम जामुन के पेड़ की छाल को 500 मिली पानी में उबाल कर काढ़ा बना लें और इस काढ़े को 20-30 मिली की मात्रा में दिन में दो से तीन बार पिए यह पेचिश व पेट से संबंधित समस्याओं के लिए बहुत मददगार होता है।

12. हार्ट के लिए फायदेमंद है जामुन (Heart Disease)


जामुन इसमे पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है, जो हार्ट से संबंधित समस्याएं के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
"Jamun is Beneficial for Heart" image by Freepik, license under (CC BY-SA 3.0)


दिल के लिए बीमारी में फायदेमंद होता है जामुन इसमे पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है, जो हार्ट से संबंधित समस्याएं के लिए बहुत अच्छे होते हैं। 100 ग्राम पके जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। यह फल उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure), हृदय रोग और धड़कन (Heart Stroke) जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है। जामुन धमनियों (Arteries) के स्वास्थ्य को अच्छे बनाए रखता है और सख्त होने से भी उन्हें रोकता है। 

13. वजन घटाने में भी मदद करता है जामुन (Weight Loos)

जामुन के नियमित सेवन से वजन घटाने चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।
"Jamun benefits For Reduces Belly Fat" image by Pexels, license under (CC BY-SA 3.0)


जामुन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें विटामिन सी, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी होता है। यह आपके शरीर को स्वस्थ रखने में तो मदद करता ही है। साथ ही इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता हैं, जिससे बार बार भूख नही लगता है, और आप कम खाना खाते है जिससे फैट बर्न होता है, जो वजन को कम करता है इसके नियमित सेवन से वजन घटाने चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।

14. इम्यूनिटी को बूस्ट करता है जामुन फल (Immune System) 


Jamun fruit ke fayde boosts immunity
"Jamun is also known as immunity booster" image by Freepik, license under (CC BY-SA 3.0)

आयुर्वेद में जामुन को इम्यूनिटी बूस्टर भी कहा जाता है, इसमें पोषक तत्व की मात्रा भरपुर होती है, जामुन में मिनरल, विटामिन, व एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो प्रतिरक्षा तंत्र (Immune System) को मजबूत करता है और शरीर का सहनशक्ति (Stamina) को भी बढ़ाता हैं, इसके सेवन से कई बीमारियों में लाभ होता है.

15. इंफेक्शन से बचाता है जामुन के जूस (Infection)


संक्रमण को रोकने में सक्षम होता जामुन है, इसमे जीवाणुरोधी होते है
"Jamun Juice Prevents Infection" image by Freepik, license under (CC BY-SA 3.0)

adfg

संक्रमण को रोकने में सक्षम होता जामुन है, इसमे जीवाणुरोधी, संक्रमण-रोधी और मलेरिया-रोधी गुण पाये जाते हैं। जामुन में मैलिक एसिड, गैलिक एसिड, टैनिन, ऑक्सालिक एसिड और बेटुलिनिक एसिड भी महजूद होता है। इसका सेवन करने से शरीर सामान्य संक्रमणों से दूर रहता है।

जामुन फल से संबंधित सवाल (FAQ)

प्रश्न: एक दिन में कितने ग्राम जामुन खाने चाहिए?

उत्तर: 100 से 150 ग्राम जामुन एक दिन में खाना चाहिए इससे शरीर सेहतमंद बना रहता है। 

प्रश्न: जामुन के बाद किन चीजों का सेवन ना करें?

उत्तर: जामुन खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि जामुन दूध के साथ मिलकर जहरीली गैसें बनाता है, जिससे पेट की समस्या हो सकती है।

प्रश्न: जामुन खाने का सही समय कब है?

उत्तर: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आपको दिन में किसी भी समय जामुन खाना चाहिए। लेकिन खाली पेट बिलकुल ना खाएं।

प्रश्न: मधुमेह में जामुन का उपयोग कैसे करें?

उत्तर: जामुन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए मधुमेह रोगियों को जामुन का सेवन करना चाहिए। मधुमेह के इलाज में जामुन के पत्तियों, बीजों और पेड़ की छाल के रस बहुत प्रभावी होते हैं।

प्रश्न: जामुन कब नहीं खाना चाहिए?

उत्तर: जामुन को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। जामुन का स्वाद तेज खट्टा होता है इसलिए अगर सुबह सबसे पहले जामुन खाया जाए तो यह पेट की समस्या उत्पन्न कर सकता है। 

प्रश्न: जामुन कितना फायदेमंद है?

उत्तर: आयुर्वेद में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जामुन को बहुत फायदेमंद माना गया है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन,फाइबर, कार्बोहाइड्रेड जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए जामुन पाचन तंत्र, किडनी स्टोन, इम्मयून सिस्टम को बेहतर बनाने व गंभीर बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।

प्रश्न: शुगर में जामुन खा सकते हैं क्या?

उत्तर: एक शोध से पता चला है कि जामुन जैसे उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ खाने से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में काफी मदद मिल सकती है। 


अस्वीकरण: यह सामग्री सामान्य जानकारी प्रदान करता है. किसी भी तरह से यह योग्य चिकित्सा का विकल्प नहीं है, आप हमेशा आपने चिकित्सक, डॉक्टर से सलाह जरूर लें, किसी भी तरह ज्ञानी बौआ इसका दावा नहीं करता है आप अपनी विशेषज्ञ की सलाह से इसका उपयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post