गर्मियों में बॉडी ठंडा रखने के लिए खाएं ये10 फल | Best Summer Fruits For Heat Reduce

WhatsApp Channel Join Now

Facbook Page Follow Now

गर्मी में ठंडक के लिए कौन सा फल खाएं? Best Summer Seasonal Fruits To Keep Your Body Cool, Garmi Mein Kaun Sa Fruit Khaye In Hindi

Garmi Mein Kaun Sa Fruit khana chahiye
Best Summer Seasonal Fruits To Keep Your Body Cool

गर्मी में ठंडक के लिए खाएं ये 10 फल | Which fruit to eat to cool down in summer?

Top 10 Summer Seasonal Fruits: गर्मियों में फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप लोगों को काफी परेशान कर रही है. और गर्मी के कारण लोगों को कई बीमारियों से भी जूझना पड़ता है. ऐसे में इससे बचने के लिए इन दिनों लोगों को अपने शरीर को ठंडक प्रदान करने वाली फल-फ्रूट खाने का मन करता है. यहां हम आपको “गर्मी के मौसम के फल” और बताएंगे कि कौन से फल खाने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। यदि आप भी सोच रहे हैं कि “शरीर के लिए सबसे ठंडी फल कोन सा है?” और गर्मी में ठंडक के लिए क्या खाएं? तो लेख पूरा पढ़िए।

{tocify} $title={जानिए इस लेख में क्या क्या है}

$ads={1}


Benefits of eating Ice Apple
गर्मियों में ताड़गोला खाने के फायदे 

1. ताड़गोला फल | Benefits of eating Ice Apple 

ताड़गोला, जिसे अंग्रेजी में (Ice Apple) आइस एप्पल और हिंदी में ताल या ताड़ीफल भी कहा जाता है, यह एक रसीला और पौष्टिक सीजनल फल है। गर्मियों के मौसम में ताड़गोला सेवन करने से शरीर को विशेष रूप से लाभ मिलता है। ताड़गोला में पानी की प्रचुर मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में हमारी मदद करती है और गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाती है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, पोटैशियम, आयरन और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। ताड़गोला का सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाता है, और शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।


sharir Ko thandak dilata hai tarbuj
Garmiyon mein tarbuj khane ke fayde

2. तरबूज | Watermelon

तरबूज गर्मियों में कई लाभ प्रदान करता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी और ताजगी के साथ विटामिन और मिनरल्स पाई जाती है, गर्मी के महीना में यह एक प्राकृतिक तरीके से आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। और शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है। इसके अलावा इसमें महज़ूद विटामिन C, विटामिन A पोटैशियम, और मैग्नीशियम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता हैं। 


गर्मियों में बेल फल खाने के फायदे?
गर्मियों में बेल फल खाने के फायदे?

3. बेल फल | Benefits of Eating Wood Apple in Summer?

बेल विशेष रूप से गर्मियों के मौसम में ही मिलता है। गर्मी से राहत पाने के लिए आप बेल (Wood Apple) खा सकते हैं या इसका शर्बत पी सकते हैं। बेल का फल न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। बेल का शर्बत या जूस गर्मियों में ठंडक प्रदान करता है और शरीर को ठंडा रखता है। और यह हीट स्ट्रोक से बचाने में भी सहायक होता है। इसके अलावा इसमें बीटा-कैरोटीन, टैनिन, और पेक्टिन भी पाए जाते हैं। इसके पोषक तत्व और औषधीय गुण कई बीमारियों से बचाने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।


jamun khane ke fayde in hindi
jamun khane ke fayde in hindi 

4. जामुन | Benefits of Eating Jamun in Summer?

जामुन खासकर गर्मियों के मौसम में ही पाया जाता है, गर्मी के मौसम में जामुन का सेवन न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसके पोषक तत्व आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन बी6 आदि और औषधीय गुण कई बीमारियों से बचाने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। जामुन में पोटैशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसलिए, गर्मियों के मौसम में अपने आहार में जामुन को शामिल जरूर करें।


गर्मियों में खरबूजा फायदेमंद होता है
Muskmelon benefits in summer 

5. खरबूजा | Muskmelon

गर्मीयों में खरबूजा सबने करने से शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने में काफी  मदद मिलती है. यह फल न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी अत्यंत फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, सी, पोटैशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं यह न केवल गर्मियों में ताजगी और शीतलता प्रदान करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसे अपने दैनिक आहार में शामिल कर आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बच सकते हैं और अपने शरीर को ताजगी और ऊर्जा से भरपूर रख सकते हैं। आप गर्मी से बचने का सोचें, तो एक ताजे, रसीले खरबूजे का आनंद जरूर लें।

गर्मियों में लीची खाने के फायदे
गर्मियों में लीची खाने के फायदे

6. लीची | Benefits of Eating Litchi in Summer?

लीची एक रसीला और स्वादिष्ट  फल है, जो मुख्यतः गर्मियों के मौसम में ही मिलता है। गर्मियों में लीची का सेवन न केवल ताजगी और मिठास प्रदान करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके पोषक तत्व विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने और स्वस्थ बनाए रखने में हमारी मदद करता हैं। इसलिए, गर्मी में लीची को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।


गर्मियों में अनानास के फायदे
Benefit of pineapple in summer in hindi 

7. अनानास | Pineapple

अनानास में विटामिन सी की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो चिलचिलाती धूप और लुहू से बचने के लिए आपका मदद कर सकता है और यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और संक्रमण से भी बचाता है। अनानास में विटामिन सी, मैंगनीज, विटामिन बी6, फाइबर, थायमिन, और ब्रोमेलैन (एक एंजाइम) प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य आवश्यक खनिज भी होते हैं। गर्मियों में अनानास का सेवन न केवल ताजगी और स्वाद प्रदान करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इसके पोषक तत्व और औषधीय गुण कई बीमारियों से बचाने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

What happens if you eat mango in summer
mango benefit in summer

8. आम | Mango

आम, जिसे 'फलों का राजा' कहा जाता है, गर्मियां आते ही लोगों को बेसब्री से आम का इंतजार रहता है। गर्मियों में आम का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है। यह न केवल स्वाद में बेमिसाल होता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई, के, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण भरपूर मात्रा में होते हैं।  इसके अलावा इसमें फाइटोकेमिकल्स और कैरोटेनॉइड्स भी होते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र, व हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है, यह त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।


गर्मियों में अंगूर के फायदे
गर्मियों में अंगूर खाने के फायदे

9. अंगूर | Grapes

अंगूर खाने से ना केवल ताजगी और मिठास प्रदान करता है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता  है। इसके पोषक तत्व और औषधीय गुण कई बीमारियों से लड़ने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अंगूर में पाए जाने बाला पोषक तत्व विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे रेस्वेराट्रोल और फ्लेवोनोइड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें प्राकृतिक शर्करा, फाइबर, और अन्य आवश्यक खनिज भी होते हैं। जो हमारे मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता हैं। और गर्मी में शरीर को ठंडक प्रदान करता हैं।


गर्मियों में खीरा खाने के फायदे
Benefits of eating cucumber in summer 

10. खीरा के फायदे | Cucumber

खीरा में पानी की मात्रा उच्च होती हैं, इसमें लगभग 95% पानी होती है, जो गर्मीयों में हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में काफी मदद करती है, इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम, और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं। ककड़ी का सेवन शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है और हानिकारक टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालता है।, इसके अलावा यह हड्डि, पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसके अलावा  इसके कई और भी स्वास्थ्य लाभ हैं। 


DISCLAIMER: प्रिय पाठक, हमारी यह लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद। यह लेख केवल सामान्य जानकारी और तथ्य को आप तक साझा करती हैं, इस लेख को लिखने के लिए हमने घरेलू उपचार और सामान्य जानकारी का उपयोग किया है। यहां दी गई जानकारी किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा का विकल्प नहीं है, यदि आप अपने स्वास्थ्य के बारे में कहीं भी पढ़ते हैं, तो ऐसा करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।


All images by freepik

Editorial Team

We write Unique Content related to news, tips, facts, Reviews And Much More! Stay updated with us facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post