गर्मियों का सुपरफूड स्वास्थ्य का संजीवनी है ताड़गोला | benefits of eating ice apple

WhatsApp Channel Join Now

Facbook Page Follow Now

Tadgola Fruit Benefits: खासकर गर्मियों में मिलने वाला ताड़गोला फल बहुत ही पौष्टिक होता यह, विशेष रूप से गर्मियों में उपयोगी है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं और यह शरीर को ठंडक और नमी प्रदान करता है। यहां हम आपको “ice apple benefits and side effects in hindi” ताड़ का फल खाने के फायदे और नुकसान बता रहे है तो आईए जानते है (Advantages Of Eating Ice Apple)

Tadgola Fruit Benefits in summer in hindi
Tadgola Fruit Benefits

ताड़गोला फल या ताल फल, जिसे अंग्रेजी में आइस एप्पल (Ice Apple) भी कहा जाता है, यह फल ताजगी और पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसे ताल फल, ताड़ी फल, और दक्षिण भारत में नुनगु भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम "बोरासस फ्लेबेलिफ़र” (Borassus flabellifer) है और यह ताड़ के पेड़ (पाम ट्री) के पेड़ का फल है। यह फल मुख्यतः भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड और कंबोडिया जैसे देशों में पाया जाता है।

$ads={1}


{tocify} $title={जानिए इस लेख में क्या क्या है}

ताड़गोला के अन्य नाम (Other names of Tadgola)

  • हिंदी: ताड़गोला, ताल फल, ताड़ी फल
  • तमिल: नुन्गु (Nungu)
  • तेलुगु: तातीलु (Taatilu)
  • मलयालम: पनांगिनिकल (Pananginikkal)
  • कन्नड़: ताली नुन्गु (Tale nungu)
  • बंगाली: तालशांश (Talshansh)
  • बिहारी: तरकुआ, तार क्यूआ 
  • इंगलिश: आइस एप्पल (Ice Apple)

ताड़गोला का स्वरूप और स्वाद (Taad Ka Phal Kaisa Hota Hai?)

स्वरूप: ताड़गोला गोल या ताड़ का फल बड़े आकार का होता है, जिसका बाहरी छिलका भूरे रंग का  और कठोर होता है। इसे खोलने पर अंदर से सफेद रंग, का जेली जैसी बनावट वाला गूदा (pulp) निकलता है। इसमें 90% पानी होता इसीलिए यह गूदा पारदर्शी (transparent) होता है।

ताड़गोला का स्वाद कैसा होता है?

स्वाद:  ताड़ फल का स्वाद हल्का मीठा और ताजगी से भरा होता है। इसका गूदा एकदम नरम और जेली जैसी बनावट का होता है, जिसके अंदर पानी भरा हुआ होता हैं जिसे खाने से ठंडक का अहसास होता है।

ताड़गोला के पोषक तत्व (Nutrients of Tadgola in hindi)

ताड़गोला के फल में पानी प्रचुर मात्रा होती है, वहीं अगर इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व की बात करें तो इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, पोटैशियम,फॉस्फोरस, आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें  शर्करा और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता हैं।

ताड़गोला का उपयोग कैसे करें?

ताड़गोला का गूदा सीधे फल को खोलकर खाया जा सकता है। यह खाने में हल्की मिठास एंव ठंडक और ताजगी प्रदान करता है।


यह भी पढ़े -  जामुन के 15 जबर्दस्त फायदे जाने खाने का सही तरीका

ताड़गोला के स्वास्थ्य लाभ (Health benefits of Tadgola in hindi)

  • Benefits Of Eating Ice Apple: ताड़गोला का उपयोग शरबत, स्मूदी और अन्य पेय पदार्थों में किया जाता है। इसे ठंडे पानी या दूध के साथ मिलाकर भी पीया जा सकता है। इसके अलावा ताड़गोला फल का उपयोग विभिन्न प्रकार के मिठाइयों और डेसर्ट में भी इस्तमाल किया जाता है।
  • हाइड्रेशन: ताड़गोला फल में पानी की मात्रा बहुत ही अधिक होती है जो गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखने में हमारी मदद करता है।
  • पाचन तंत्र: ताल फल में फाइबर की मात्रा भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में हमारी मदद रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
  • ऊर्जा का स्रोत: ताड़गोला में प्राकृतिक शर्करा होती है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है।
  • त्वचा की देखभाल: आइस एप्पल के सेवन आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनता है। इसका उपयोग स्किन पर जलन और चकत्तों (फोड़ी फुंशी) को कम करने के लिए भी किया जाता है।
  • विषहरण: ताड़गोला का फल खाने से शरीर को विषहरण करने में मदद मिलती हैं इसके सेवन से शरीर की हानिकारक विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में लाभ मिलता है।

ताड़गोला फल खाने के फायदे (ice apple fruit benefits in hindi)

benefits of eating ice apple frui in hindi
ice apple health benefits in hindi 

हाइड्रेशन में सहायक:

ताड़गोला में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट करने और गर्मियों में निर्जलीकरण (Dehydration) को रोकने में मदद करता है। गर्मियों के मौसम में इस फल का सेवन रामबाण माना जाता है

ऊर्जा का स्रोत:

ताड़गोला में प्राकृतिक रूप शर्करा होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में हमारी मदद करता हैं और शरीर से थकान को दूर करती है।

पाचन क्रिया को सुधारता है:

ताड़गोला फल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट की समस्याओं के लिए बहुत लाभकारी होता है इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ और मजबूत होता हैं। और यह कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। और यह पाचन में सहायक एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद:

ताड़गोला फल में पाए जाने वाले विटामिन और खनिज त्वचा के लिए बहुत ही गुणकारी होता है, इसके सेवन से चेहरे की चमक बढ़ती है, और त्वचा में जलन, रैशेज और थोड़ी फुंसी को भी ठीक करने में मदद करता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होता है:

ताड़गोला फल की सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है क्योंकि इसमें विटामिन सी और अन्य एंटी ऑक्साइड गुण पाए जाते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और संक्रमण से बचने में हमारी मदद करती है।

यह भी पढ़े - प्राकृतिक उपाय से रोग प्रतिरोधक क्षमता केसे बढ़ाए / Natural Ways To Increase Immunity in Hindi

वजन घटाने में सहायक:

वजन कम करने वाले के लिए भी तार गोला का फल बहुत ही लाभकारी होता है, इसमें  कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिसके कारण भूख नहीं लगती है, और वजन घटाने में मदद करता है।


यह भी पढ़े - जल्दी घटाना है वजन तो जाने दालचीनी के 10 सरल उपाय | Cinnamon For Fast Weight Loss in Hindi

डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक:

ताड़गोला का सेवन करने से शरीर की विषाक्त पदार्थों (हानिकारक टॉक्सिन्स) बाहर निकल जाता है। जिससे शरीर को डिटॉक्सिफाई (विषहरण) करने में बहुत मदद मिलती है। ताड़कुआ फल खाने से शरीर की विषाक्त पदार्थों बाहर निकल जाता है।

शरीर को ठंडक प्रदान करता है:

तरकुवा फल शरीर को ठंडक प्रदान करता है और गर्मियों में ताड़गोला फल खाने से शरीर का तापमान संतुलित बनाए रखने में मिलती है। जिससे लुहु लगने की समस्या भी दूर हो सकती है।


यह भी पढ़े - गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं ये। 10 फल | Summer Fruits For Heat Reduce

ताड़ का फल खाने के नुकसान

Ice Apple Benefits And Side Effects: हालाँकि ताड़गोला फल को आम तौर पर सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक सीजनल फल माना जाता है, लेकिन अधिक मात्रा इसका सेवन या कुछ स्थितियों इसके खाने से कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। यहा निचे हम ने ताड़गोला फल खाने से होने बाले नुकसान के बारे में बताया है जो कि इस प्रकार हैं।

  • ताड़गोला फल के अत्यधिक सेवन से दस्त, कब्ज़ या पेट दर्द जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • कुछ लोगों को ताड़ का फल खाने से एलर्जी भी हो सकती है, जिससे खुजली, दाने या अन्य एलर्जी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं।
  • ताड़ के फल में प्राकृतिक शर्करा होती है, अधिक मात्रा में इसके सेवन करने से मधुमेह रोगियों को परेशानी हो सकती है। मधुमेह रोगियों को इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।
  • ताड़गोला के फल में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसके अत्यधिक सेवन करने से इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है जिससे कमजोरी और थकान महशूस हो सकती है।

ताड़गोला का सेवन कैसे करें?

ताड़गोला (नुन्गु) को सीधे खोलकर उसका सफेद, गूदा खाया जा सकता है। जो दिखने में जेली जैसी होता हैं, इसे ठंडे पानी के साथ भी खाया जा सकता है, जिससे ताजगी और ठंडक बढ़ती है। इसके अलावा, ताड़गोला को शरबत या स्मूदी में भी मिलाया जा सकता है। जिसेक सेवन दे गर्मी से राहत मिलती हैं।


निष्कर्ष

ताड़गोला पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक फल है जो विशेष रूप से गर्मियों में उपयोगी होता है। इसका सेवन करने पर यह हाइड्रेशन, ऊर्जा, पाचन में सुधार करता है और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। हालाँकि, इसका सेवन कम मात्रा में किया जाना चाहिए और अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए, खासकर पाचन समस्याओं, एलर्जी या मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए। यदि आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो ताड़ी फल लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।


Editorial Team

We write Unique Content related to news, tips, facts, Reviews And Much More! Stay updated with us facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post