Top 20 Facts About Chandrayaan-3 | चंद्रयान की 20 जरुरी बातें चौंका देंगी

WhatsApp Channel Join Now

Facbook Page Follow Now

interesting facts about chandrayaan 3 in Hindi (Chandrayaan 3 information, budget, landar, pragyan rovar) चंद्रयान 3 की जानकारी [ताजा खबर, लागत, चंद्रयान-3 से संबंधित जानकारी हिंदी मै, जो आप को जरूर जानना चाहिए]

चंद्रयान 3 मिशन के बारे में 20 जरूरी जानकारी
Facts about chandrayaan-3 in Hindi|image By ISRO 
{tocify} $title={जानिए इस लेख में क्या क्या है}


Chandrayaan 3 information in Hindi: चंद्रयान 3 मिशन 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन अनुसंधान विज्ञान केन्द्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। यह 40 दीन सफर तय करने के बाद 23 अगस्त 2023 को चांद के दक्षिणी ध्रूव पर पहुंची गया है. आपको जानकर खुशी होगी कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का सबसे पहला देश है, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करना बहुत ही कठीन होता है। चांद के उत्तरी ध्रुव के विपरीत यहां की परिस्थितियां बिल्कुल ही अलग हैं। यहां हम आपको चंद्रयान-3 से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां interesting Facts About Chandrayaan-3 in Hindi में बता रहे हैं तो लेख में बने रहिए

$ads={1}

यह भी पढ़ें - आदित्य एल1 मिशन की स्मान्य जानकारी ISRO Aditya L1 mission in Hindi

Facts About Chandrayaan-3 (चंद्रयान 3 मिशन के बारे में 20 जरूरी जानकारी)

चंद्रयान-3 के बारे में रोचक तथ्य: चंद्रयान मिशन 3 के बारे में 20 बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए यहां हम आपको (चंद्रयान मिशन 3 in Hindi) में बता रहे हैं।

  1. ISRO द्वारा भेजा गया प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की मिट्टी पर किस प्रकार के रासायनिक पदार्थ मौजूद पता लगाया है, और भूकंप, खनिज आदि पता लगाने में मदद करेगा।
  2. चंद्रयान-3 मिशन की कुल लागत 615 करोड़ रुपए है वही Chandrayaan-2 कि शुरुआती लागत 978 करोड़ रूपए थी।
  3. चंद्रयान-3 मिशन द्वारा चांद पर भेजा गया प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर पानी और अन्य धातु का पता लगाएगा।
  4. प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की मिट्टी प्लाज्मा, इलेक्ट्रॉन, आयन और चांद की घनत्व को मापेगा।
  5. रोवर प्रज्ञान एंव विक्रम लैंडर की वजन 1749.86 किलोग्राम है और रोवर प्रज्ञान का लाइफ 360 घंटे है जो चांद का एक दिन और पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है।
  6. इसमें लगे हुऐ, एएन अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (APXS) चांद पर लैंडिंग स्थान के आसपास की चट्टानों व मिट्टी की मैग्नीशियम, सिलिकॉन, एल्यूमीनियम, कैल्शियम, पोटेशियम, टाइटेनियम एंव आयरन जैसी इलीमेंटल कंपोजिशन का पता लगाएगा व अध्ययन करेगा।
  7. इसरो द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3 मिशन को सफलता मिलते ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जो चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई है।
  8. भारत चंद्रमा पर ऑपरेटिंग रोवर रखने वाला दुनियां का दूसरा देश बन गया है. इसके अलावा चीन है जो चंद्रमा पर ऑपरेटिंग रोवर रखने में सफ़ल रहा है।
  9. चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है. इससे पहले चांद सॉफ्ट लैंडिंग चाइना, अमेरिका और सोवियत संघ (रूस) ने करवाया है।
  10. इसरो के चंद्रयान-3 में काम करने वाले कंपनियों के नाम के लिस्ट में, लार्सन एंड टुब्रो, गोदरेज एयरो, भेल, मिश्रा धातु निगम, अंकित एयरोस्पेस, और वालचंदनगर इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों का नाम शामिल हैं।
  11. इस मिशन के लिए स्पेसक्राफ्ट बनाने के लिए प्रोजेक्ट की कल्पना जनवरी 2022 में इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ किया था।
  12. चंद्रयान 3 के स्पेसक्राफ्ट बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरमुथुवेल, उन्नीकृष्णन नायर, अंतरिक्ष केंद्र के डायरेक्टर विक्रम साराभाई, और  U.R Rao सैटेलाइट सेंटर (URSC) के डायरेक्टर M Sankaran आदि ने काम किया है।
  13. साल 2009 में भारत ने पहली बार Chandrayaan-1 मिशन के जरिये चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पानी होने का दबा किया था।
  14. Chandrayaan-1 से पता लगाया गया कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव जो पृथ्वी से नही दिखता है हमेशा अंधेरा रहता है वहां पर ठोस रूप में यानी बर्फ के रूप में पानी जमा हो सकता हैं। 
  15. चांद पर भारत का पहला Moon Mission चंद्रयान-1 था जिसे 22 अक्टूबर 2008 को एसडीएससी शार, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।
  16. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सूर्य की रोशनी सबसे पहले पड़ती है, जिससे  विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान को सौर ऊर्जा मिलेगी।
  17. विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर 14 दिन तक खोज करेगा, 14 दिन इसलिए क्योंकि पृथ्वी के 14 दिन और चांद एक दिन होता हैं।
  18. चांद का साउथ पोल क़रीब ढाई हज़ार वर्ग किलोमीटर चौड़ा और आठ किलोमीटर गहरा गड्ढे के पास स्थित है जिसे सौरमंडल (Solar System) का सबसे पुराना Impact Crater गड्ढा माना जाता है.
  19. चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिग रूस, अमेरिका और चीन भी करवा चुके है, लेकिन ये तीनों देशों ने चंद्रमा की भूमध्यरेखा (Moon's Equator) पर किसी कोण से लैंडिग करवाई है।
  20. भारत में पहले Moon Mission का नाम सोमायान था, जिसका अर्थ होता हे चांद। बाद में इसे बदल कर चंद्रयान कर दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने 1999 में ये नाम दिया था

  21. यह भी पढ़ें - पृथ्वी के मौसम पर चंद्रमा का क्या असर होता है?/What is the effect of moon on earth's weather?

चंद्रयान 3 के फायदे क्या है? (Advantages)

आम लोगों के लिए क्या है फायदा. मिशिन चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण दिया था जिसमें उन्होंने एक बात कही थी कि अब (चंदा मामा दूर के नहीं चंदा मामा टूर के हैं) इस मिशन से भविष्य में रिसर्च करने में फायदे होगे. और एक समय ऐसा भी आएगा जब आम लोग भी चांद पर टूरिस्ट के रूप मे जाएंगे।


यह भी पढ़ें - सुक्र पर नासा भेजेगा अंतरिक्ष यान, NASA will send two spacecraft to Venus, Mission Venus

चंद्रयान 3 क्यों भेजा गया? (why)

इसरो द्वारा बताए गए जानकारी के मुताबिक. चंद्रयान-3 मुख्य रूप से तीन काम के लिए भेजा गया हैं. चंद्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराना. चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान रोवर को चलाना और से चंद्रमा की सतह पर रीसर्च कराना.

चंद्रयान 3 के उद्देश्य क्या है? (Objective of Chandrayaan 3)

इसरो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार. चंद्रयान-3 मुख्य उद्देश्य. चंद्रमा की मिट्टी और चट्टानों पर रीसर्च कराना एंव पानी खोजना और चांद की पुरी जानकारी जुटना है।

चंद्रयान-3 से संबंधित प्रश्न (FAQ)

प्रश्न: चंद्रयान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कौन है?

उत्तर: चंद्रयान 3 मिशन के प्रमुख डायरेक्टर (पी वीरमुथुवेल) हैं।

प्रश्न: चंद्रयान के अध्यक्ष कौन है?

उत्तर: इसरो के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ है. जो चंद्रयान-3 मिशन के मुख्य में से एक हैं।

प्रश्न: चंद्रयान 3 लैंडर का नाम क्या है?

उत्तर: लैंडर का नाम  विक्रम जो चन्द्रमा की सतह पर उतारा गया है।

प्रश्न: चंद्रयान 3 रोवर का नाम क्या है?

उत्तर: प्रज्ञान रोवर जो चन्द्रमा की मिट्टी और क्लाइमेंट का अध्ययन करेगा।

प्रश्न: चंद्रयान 3 का बजट कितना है?

उत्तर: इस मिशन का कुल लागत 615 करोड़ रुपये था।



Editorial Team

We write Unique Content related to news, tips, facts, Reviews And Much More! Stay updated with us facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post